WhatsApp Menu
होली खेल रहें बच्चों को बाप ने निकाली गालियां, बेटे ने बालिका से बदसलूकी कर परिजनों से मारपीट की, मामला दर्ज  |  देर रात हाइवे पर हुआ हादसा, ओवरटेक करती ईको जा टकराई ट्रेलर से, हुई चकनाचूर, देखें फोटो, पढें खबर।  |  7 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  25 मार्च को होगी धर्मयात्रा, बोहरा को मिली प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी, पढें विहिप की ख़बर।  |  नाबालिग के साथ बदसलूकी करते हुए रंग लगाने, घर में घुसकर भाई व माँ से मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज।  | 

स्कूलों से दो खास खबरें पढ़ें एकसाथ

राजस्थान ने नेशनल खो खो में जीता गोल्ड, रामकन्या ने बढ़ाया मान।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। 14 वर्षीय खो खो की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बालक व बालिका दोनों टीमों ने गोल्ड मैडल हासिल किया है। बालिका टीम में गुसाईंसर बड़ा आदर्श स्कूल की बालिका रामकन्या विजेता टीम में शामिल रही। स्कूल के एमडी मूलचंद गोदारा ने बताया कि 69वीं स्कूल नेशनल गेम्स के तहत 14 वर्षीय नेशनल खो खो प्रतियोगिता का आयोजन केकड़ी राजस्थान में हुआ। देशभर से टीमें प्रतियोगिता में शामिल होने पहुंची और बालक व बालिका दोनों वर्गों में ही राजस्थान ने ऐतिहासिक विजय हासिल कर खो खो में राष्ट्रीय विजेता रहीं। बालका रामकन्या का शानदार प्रदर्शन रहा। दोनों टीमों को आयोजक स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा सम्मानित किया गया। इस विजय के बाद स्कूल में उत्सव का माहौल छा गया है। बालिका को परिजनों व खेल प्रेमियों, स्कूल स्टाफ व ग्रामीणों द्वारा बधाई दी जा रही है।

दानदाताओं ने सरकारी स्कूल में साउंड सिस्टम भेंट दिया।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। गांव धनेरू में राउप्रावि बुरलाई तलाई में गुरूवार को दानदाताओं ने साउंड सिस्टम भेंट दिया है। दानदाता गांव के ही श्रवणनाथ पुत्र केसरनाथ, धर्माराम पुत्र पन्नाराम, रामेश्वर पुत्र लिखमाराम, रूपाराम पुत्र ओमप्रकाश ने साउंड मशीन, दो स्पीकर, एक माइक सेट व एक इको सिस्टम भेंट दिया है। इस कार्य के प्रेरक पं. ओमप्रकाश ने बताया कि विद्या के मंदिर में दिया गया दान छोटा या बड़ा नहीं बल्कि अमूल्य है जो गांव के सैंकड़ों बच्चों के काम आता है। प्रेरक चांदमल भोपा सहित विद्यालय के केशुराम मेघवाल, स्टाफ व एसएमसी सदस्यों ने चारों दानदाताओं का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़