WhatsApp Menu
सोलर प्लांट के लिए फिर चली आरी, दो रातों में काट डाले 100 खेजड़ी के पेड़, ग्रामीणों में रोष।  |  एक ही रात में खेत से पट्टी गेट हुए चोरी, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज।  |  जिला स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी हुए सम्मानित, कर्नल नैण ने जीवन में नियमित खेल को शामिल करने की प्रेरणा दी  |  सच्चे भक्तों के गुणगान से गूंजा नेहरू पार्क, कल होगा कृष्ण जन्मोत्सव  |  मातृ शक्ति व दुर्गा वाहिनी की नई कार्यकारिणी घोषित, धर्म यात्रा में अधिक सहभागिता का आह्वान, देखें फ़ोटो  | 

सोलर प्लांट के लिए फिर चली आरी, दो रातों में काट डाले 100 खेजड़ी के पेड़, ग्रामीणों में रोष।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 22 मार्च 2026। खेजड़ी कटाई को लेकर जिले में विशाल प्रदर्शन आंदोलन के बाद सरकार ने सख्त कानून बनाने की घोषणा की, परंतु खेजड़ी कटाई बदस्तूर जारी है। सोमवार को क्षेत्र के गांव पूनरासर की रोही में 100 खेजड़ी के पेड़ काट डालने का मामला सामने आया।
गांव पूनरासर से माणकरासर रोड पर खातेदार विमलादेवी रामसिंह के खेत में सोलर प्लांट के लिए दो रातों में आरी मशीन चलाकर 100 पेड़ काट डालने की बात ग्रामीणों ने बताई। रविवार को ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हरे खेजड़ी के पेड़ काटे जाने का विरोध जताया। तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा पटवारी व वन विभाग के कार्मिकों के साथ मौके पर पहुंचे। शर्मा ने बताया कि मौके पर 31 पेड़ व 2 छोटे पेड़ काटे हुए मिले है और नियमानुसार खेजड़ी काटने के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीण ओंकारनाथ, मोहननाथ, मुरलीनाथ, रामनाथ, उत्तमनाथ सिद्ध, मनफूल गोदारा, भादरनाथ, राजूनाथ, हरीनाथ, अर्जुननाथ, परमेश्वर पारीक, सावंत नाथ सहित अनेक युवा मौके पर पहुंचे और विरोध जताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़