WhatsApp Menu
गौसेवा में समर्पण से कई पीढियों को मिलता है पुण्य  |  घोषित की गई बजरंग दल की कार्यकारिणी, जानें किसे मिला क्या दायित्व  |  हर्षोल्लास के साथ मना रहें गणगौर बनोरे, शामिल हो रही महिलाएं व युवतियां  |  लूट के मामले में 12 साल बाद चार आरोपी हुए बरी, फरार का फैसला लंबित  |  जैतासर के पास स्कॉर्पियो लूट का मामला: संदेह के लाभ से चार आरोपी बरी  | 

सैफायर और रूबी बने विजेता, खेलों को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की दी प्रेरणा

श्रीडूंगरगढ़, 6 दिसंबर 2025। सेसोमूं स्कूल में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेल समारोह शनिवार को पुरस्कार वितरण के साथ सम्पन्न हो गया। विद्यालय प्रांगण में उमंग और उत्साह का माहौल था, जहाँ छात्र-छात्राओं ने खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

प्राचार्य डॉ. सुब्रत कुंडू ने बताया कि इस वर्ष प्रतियोगिता में विद्यालय के चार सदन – एमराल्ड, रूबी, सैफायर और टोपाज – के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

दो दिनों तक चले इस आयोजन में रिले रेस, हर्डल्स रेस, ट्रिपल जंप, लॉंग जंप, हाई जंप, जेवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो और शॉटपुट थ्रो जैसी व्यक्तिगत स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। बच्चों ने पूरे जोश के साथ इन खेलों में भाग लिया। दर्शक दीर्घा में बैठे बच्चों और अभिभावकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया, जिससे वातावरण में एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ।

इस वर्ष सैफायर हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 486 अंकों के साथ ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। रूबी हाउस 376 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जबकि टोपाज हाउस ने 373 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया।

समारोह में संस्थाध्यक्ष जगदीश प्रसाद मूंधड़ा और उपाध्यक्षा पद्मा मूंधड़ा ने बच्चों को खेलों को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य सुब्रत कुंडू, एकेडमिक कॉर्डिनेटर फरियाद अली, प्रबंधक अजीतसिंह परिहार और सीईओ घनश्याम गौड़ ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल जीवन में हार को स्वीकार करने और जीत के लिए जुनून पैदा करने की प्रेरणा देते हैं।

पूरे आयोजन को सफल बनाने में स्कूल के शारीरिक शिक्षक रामनिवास बेनिवाल, योग शिक्षक बीरेश राजपूत और चारों हाउस मास्टर्स सहित शिक्षकों की टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। सभी ने मिलकर यह सुनिश्चित किया कि खेल समारोह सुचारू रूप से सम्पन्न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़