श्रीडूंगरगढ़ ONE 21 फरवरी 2026। मेधावी छात्रों को प्रोत्साहिक करने के उद्देश्य से सेसोमूं स्कल में छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया जायेगा। यह परीक्षा 22 फरवरी रविवार को सुबह 10 से शुरू होगी। परीक्षा कक्षा 1 से 9 एवं 11 में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जा रही है। प्राचार्य सुब्रत कुंडू ने बताया कि इस परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास करना तथा मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक कक्षा में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ₹10,000, ₹5,000 एवं ₹2,500 की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अधिकाधिक संख्या में परीक्षा में भाग लेने का आह्वान किया है एवं निर्धारित समय से पूर्व परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होने की अपील की है।