WhatsApp Menu
75 गांवों के विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क बस सेवा, बच्चे भाग ले सकेगें ओलंपियाड़ में।  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  श्रीडूंगरगढ़ में नेत्रदान जागरूकता के लिए Meet & Greet, डॉक्टरों व स्टाफ से संवाद  |  लखासर में CSR फंड से 4 वाटर कूलर भेंट, स्कूल व अस्पताल को राहत  |  श्रीडूंगरगढ़ में GK की बड़ी परीक्षा का ऐलान: छात्रों के लिए सुनहरा मौका, जीत सकते हैं ₹7100 तक के पुरस्कार  | 

सेवा शिविरों के दौर में कार्मिक व्यस्त, आमजन परेशान, ना हो रही सुनवाई, ना हो रहें काम।

वार्ड नंबर 30 के निवासियों ने बताया कि पिछले तीन महीनों से इलाके में कई जगहों पर रोड लाइटें खराब हैं, जिससे गलियों में अंधेरा पसरा रहता है। वार्डवासियों ने 8 अक्टूबर को श्रीराम भवन में आयोजित सेवा शिविर में दो दर्जन से अधिक पत्र देकर अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने जसनाथ जी की बाड़ी, नखत बना मंदिर के पास, देवीलाल मेघवाल, मदन प्रजापत, किशन प्रजापत, छगन सारस्वत, हरि गिवारियों के घर के पास सहित अनेक स्थानों पर बंद पड़ी रोड लाइटों को ठीक करवाने की मांग की थी।

बेगराम शर्मा, भादरनाथ जाखड़, रामस्वरूप, लोकेश, मदनलाल प्रजापत, बीरमाराम गिवारिया, टीकूराम गिवारिया, मनोज कुमार, गोविंदराम, किशन कुमार, जगदीश सारस्वत, रफीक मोहम्मद, तुलछनाथ, पूर्व पार्षद मोहनराम गिवारिया, बालूसिंह राजपूत, दौलतराम, भोजनाथ और कालूसिंह राजपूत जैसे निवासियों ने नगरपालिका से गलियों में रोशनी की व्यवस्था करने की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि बार-बार कहने पर भी उनकी समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अब वे उच्च अधिकारियों से उम्मीद लगाए बैठे हैं कि रोशनी के पर्व से पहले उनकी सुनवाई होगी और उन्हें अंधेरे से मुक्ति मिलेगी।

वहीं, वार्ड नंबर 26 में पुगलिया गेस्ट हाऊस से संपत्त पुगलिया वाली गली के निवासी सफाई की समस्या से परेशान हैं। सुरेंद्र मालू, राहुल बैद, सुखमाल देवी गंग, कमल जैन, रोहित सिंघी और रवि परिहार जैसे वरिष्ठ नागरिकों ने बताया कि कई बार नगरपालिका कर्मियों को सूचना देने के बावजूद उनकी गली में सफाई नहीं हो रही है। नालियों में कचरा जमा हो गया है और किनारे कचरे के ढेर लग गए हैं। निवासियों का कहना है कि दीपावली जैसे त्योहार पर तो नगरपालिका को सफाई करवाकर उन्हें राहत देनी चाहिए। उनका कहना है कि महीनों से सफाई नहीं होने के कारण गली में चलना भी मुश्किल हो गया है।

वार्ड नंबर 24 के निवासियों की शिकायत है कि उन्हें लंबे समय से पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। पूर्व पार्षद मूलचंद स्वामी ने बताया कि वार्ड में सप्ताह में केवल एक बार जलापूर्ति की जा रही है, जिससे नागरिकों को टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। उन्होंने जलदाय विभाग पर संपर्क पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि विभाग के कंप्यूटर ऑपरेटर बिना काम किए ही समस्या निस्तारण की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज देते हैं।

दूसरी ओर, वार्ड नंबर 23 के उपभोक्ता गंदे पानी की आपूर्ति से परेशान हैं। उनका कहना है कि विभाग ने बिना अनुमति के सीसी रोड को जगह-जगह से तोड़ दिया है, जिससे जलापूर्ति की समस्या के साथ-साथ आवागमन भी बाधित हो गया है।

शहर के प्रताप बस्ती के नागरिकों ने गंदे पानी की आपूर्ति पर रोष जताया है। उनका कहना है कि सप्लाई का पानी गंदा और बदबूदार होने के साथ-साथ उसमें कीड़े भी आ रहे हैं, जिससे घरों के कुंड में भरा पानी भी दूषित हो गया है। नागरिकों ने जलदाय विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है और पानी का सैंपल लेकर जांच करवाने की मांग की है।

यह देखना होगा कि श्रीडूंगरगढ़ के नागरिकों की इन समस्याओं पर नगरपालिका और संबंधित विभाग कितनी जल्दी ध्यान देते हैं और उन्हें दीपावली से पहले राहत पहुंचाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़