WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ में ‘घर संसार स्टोर’ पर घरेलू सामान की सबसे किफायती रेंज, ग्राहकों को मिल रहे आकर्षक ऑफर  |  गली-गली गूंजे गणगौर के गीत, सज-धज कर युवतियों ने हर्षोल्लास के साथ निकाले घुड़ले।  |  अपनी तैयारी को दे विषय विशेषज्ञों के साथ सलेक्शन की दिशा, भारती कोचिंग एंड डफेंस एकेडमी में शुरू होगा कल से टारगेट बैच।  |  नाई की अगुवाई में सैन समाज का प्रतिनिधि मंडल मिला सीएम से, समाज हित में उठाई मांगे, ज्ञापन सौंप कर किया आग्रह।  |  सैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से की मुलाकात, सैन जयंती समारोह में आने की जताई मंशा  | 

सेवादल का स्थापना दिवस दल दिवस के रूप में मनाया, युवाओं व महिलाओं को संगठन से जोड़ने का आह्वान।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 30 दिसंबर 2025। कांग्रेस सेवादल का स्थापना दिवस मंगलवार को दल दिवस के रूप में मनाया गया। वक्ताओं ने सदस्यता अभियान चलाकर युवाओं व महिलाओं को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने की व मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल उपाध्यक्ष कमल कल्ला, देहात कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष रामनिवास गोदारा शामिल हुए। कार्यक्रम संयोजक एवं महिला कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष अंजू पारख ने बताया कि विशिष्ट अतिथियों के रूप में प्रदेश कांग्रेस सेवादल महासचिव एवं संभाग प्रभारी विमल भाटी, देहात महिला कांग्रेस सेवादल अंजू पारख, पंचायत समिति प्रधान सावित्री देवी गोदारा, जिला प्रभारी मुमताज शेख, कांग्रेस सेवादल सोशल मीडिया प्रभारी वंदना गुप्ता, शहर कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश गुरावा थे। सभी वक्ताओं ने सभा को संबोधित किया। मंच संचालन करते हुए संभाग प्रभारी विमल भाटी ने कांग्रेस सेवादल के निर्माण और आजादी के बाद इसके योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। महिला कांग्रेस सेवादल अंजू पारख ने प्रति बूथ पर सेवादल के कार्यकर्ताओं को तैयार करने और महिला शक्ति को राजनीति से जोड़ने के विषय पर चर्चा की। इस अवसर पर जिलाप्रभारी मुमताज शेख़, वंदना गुप्ता, एडवोकेट गोपीराम जानू, सेवादल के वरिष्ठ स्वयंसेवक डॉ अयूब खान दमामी, महेंद्र कुमार जावा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में मनोज पारख, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष राजेश मंडा, पार्षद संदीप मारू, हीरालाल जाट, सोहन लाल महिया, प्रकाश दुसाद, रजनीश सैनी, महेश मंत्री, जितेंद्र सिंह शेखावत, राजेश मीणा, बृजगोपाल, राजू माली, गणेश पोटलिया, हरु राम गोदारा, नानूराम मेघवाल, हंसराज बिश्नोई, मूलचन्द व्यास, सुभाष गोदारा, सीताराम बाना, हरलाल बाना, गणेशाराम पोटलिया, ईश्वर राम, मंगतूराम मेघवाल, हनुमान मल उपाध्याय, रमण गोदारा, गिरधारी लाल स्वामी, महेंद्र कुमार, इसरा राम, राजेंद्र प्रसाद, राकेश सिद्ध, सुनीता डागा, अनु डागा, सरिता नाहटा, सोनू भादानी, सुप्रभा मालू, हेमा मालू, साधना मालू, स्नेहलता पुष्पा, लाली देवी, गायत्री देवी, बिदामी धारू, सुमित्रा जावा, बीना तेजी, कविता जावा, सकीना बानो, खतूना बानो, खुर्शीदा बानो, दुर्गा देवी, सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहें। ब्लॉक अध्यक्ष राजेश मंडा ने सभी अतिथियों का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़