WhatsApp Menu
श्री ओसवाल समाज श्रीडूंगरगढ़ का होली स्नेह मिलन: सूर्यास्त से पहले शुरू हुआ भोजन, 11 द्रव्यों की रखी मर्यादा  |  विज्ञान विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर, 7 मार्च से शुरू होंगे विभिन्न परीक्षाओं के टारगेट बैच, भारती ने बुलाई उच्च स्तरीय विषय विशेषज्ञ  |  बाइक पर सालासर बालाजी के दर्शन कर लौट रहें दो युवक कार से टक्कर से हुए घायल, पढें पूरी खबर।  |  शराब पीने के लिए रूपए देने से मना करने पर पीटा युवक को, दो नामजद सहित चार के खिलाफ लगाए आरोप  |  मंडी पहुंचा नया जौ, कई जिंसो में आज मंदी छाई, देखें श्रीडूंगरगढ़ मंडी से सभी जिंसो के “आज के भाव”  | 

सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति के सदस्य पहुंचे उपखंड कार्यालय, जताया रोष

श्रीडूंगरगढ़ ONE 28 जनवरी 2026। सूडसर के उपडाकघर को सूडसर में रखने की मांग जोर पकड़ रही है। गांव में डपडाकघर के बाहर ग्रामीण बुधवार को दूसरे दिन भी धरने पर बैठे है। वहीं बुधवार को एक 11 सदस्यों का प्रतिनिधि मंडल उपखंड कार्यालय पहुंचा और कड़ी नाराजगी जताते हुए उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा को ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीणों ने सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का गठन किया है। धरना स्थल पर डाक विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और ग्रामीणों ने डाक विभाग पर पक्षपातपूर्ण रवैया के आरोप लगाते हुए उपडाकघर के स्थानातरंण के निर्णय की निंदा की। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहें। धरना स्थल से एक 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने श्रीडूंगरगढ़ उपखण्ड मुख्यालय पहुंचा और उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए मामले की जानकारी दी। इस प्रतिनिधि मंडल में कोडाराम भादू, अशोक शर्मा, मोहनलाल भादू, गोपाला राम जाखड़, सीताराम खोड, पूर्णाराम भादू, मूलाराम गोदारा, हेतराम भादू, ओमप्रकाश सुथार, लालूराम सारण, मालाराम गोदारा शामिल रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़