श्रीडूंगरगढ़ ONE 13 दिसंबर 2025। राजस्थान में भाजपा सरकार के 2 साल पूरे होने पर भाजपा संगठन में उत्साह के साथ सुशासन पखवाड़ा मनाने की तैयारियां चल रही है। शुक्रवार को देहात जिलाध्यक्ष ने जिला समिति का गठन किया और देर रात विधानसभाओं के अनुसार प्रभारी तय किए गए। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा प्रभारी की जिम्मेदारी सुरेंद्रसिंह शेखावत बीकानेर को मिली वहीं कोलायत विधानसभा के प्रभारी पद का दायित्व भाजपा नेता कुंभाराम सिद्ध को दिया गया है। सिद्ध ने बताया कि सुशासन पखवाड़ा के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन प्रदेश भर में होगा जिसमें संगठन के सभी नेता, कार्यकर्ता, समर्थक उत्साह के साथ शामिल होंगे और अपनी भागीदारी निभाएंगे। बता देवें नोखा विधानसभा प्रभारी जालमसिंह भाटी, लूणकरणसर के प्रभारी डॉ सत्यप्रकाश आचार्य, बीकानेर पश्चिम की प्रभारी सुशीला राजपुरोहित, बीकानेर पूर्व के चंपालाल गेदर, खाजूवाला प्रभारी महेश कुमार व्यास को बनाया गया है।