WhatsApp Menu
समस्या के इंतजार में बैठे रहें अधिकारी, समाधान के लिए नहीं पहुंचे परिवादी। जनसुनवाई में आए मात्र दो प्रकरण..  |  सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने दम तोड़ा, चचेरे भाई ने कार चालक के खिलाफ करवाया मामला दर्ज  |  फांसी का फंदा लगाकर युवक ने अपनी जीवनलीला समाप्त की  |  घर में घुसकर माँ बेटे पर जानलेवा हमला करने के आरोपी की जमानत खारिज  |  1 मार्च के ओलंपियाड विजेता स्कूटी-साइकिल सहित अनेक पुरस्कारों से होंगे सम्मानित।  | 

सुशासन दिवस: भाजपा कार्यालय श्रीडूंगरगढ़ में अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई

डूंगरगढ़ one 25 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती गुरुवार को सुशासन दिवस के रूप में भाजपा कार्यालय श्रीडूंगरगढ़ में मनाई गई। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने जीवन में सुशासन, राष्ट्रसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और अंत्योदय की भावना को मजबूत किया। उन्होंने कहा कि अटल जी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और जनसेवा की प्रेरणा देते हैं।
वक्ताओं ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में केंद्र व राज्य सरकारें अटल जी के विचारों को आगे बढ़ाते हुए सुशासन की परंपरा को सशक्त कर रही हैं।
कार्यक्रम में चेयरमैन मानमल शर्मा, शहर मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, लीलाधर बोथरा, मांगीलाल राठी, हेमनाथ जाखड़, अरुण पारीक, मंडल उपाध्यक्ष गजानंद दाधीच, मंडल महामंत्री संदीप सारस्वत, मदन सोनी, शहर मंत्री पवन नाई सहित श्रवण वाल्मीकि, महेंद्र सिंह तंवर, जगदीश गुर्जर, भवानी तावनिया, नोरंगनाथ सिद्ध, श्याम सुंदर पारीक, ओमप्रकाश नाई, चांद रतन सेठिया, ओमप्रकाश सहदेवड़ा, रजत आसोपा, अशोक महावर, किशोर राठी, पृथ्वीराज व्यास, सत्यनारायण नाई, राजेंद्र बाहेती, शिव बिहानी, शंकरलाल मोट, हेमराज भादानी, विनोद तोलंबिया, चांद रतन घोटिया, योगेश सारस्वत, ओमसिंह राजपुरोहित, बाबूलाल, नानूराम प्रजापत, अनिल वाल्मीकि, रमेश वाल्मीकि, नंदू नाई सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़