श्रीडूंगरगढ़ ONE 22 जनवरी 2026। क्षेत्र के प्रसिद्ध हंसोजी धाम लिखमादेसर में आयोजित सप्तदिवसीय भावगत कथा में आज चौथे दिन कृष्ण जन्मोत्सव बनाया गया। व्यास पीठ से दंडी स्वामी शिवेंद्रजी महाराज ने कृष्ण जन्म की घोषणा की तो पांडाल जयकारों से गूंज उठा। कृष्ण जन्म की झांकी सजाई गई व श्रद्धालुओं ने उत्सव मनाया। स्वामीजी ने कृष्ण बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए कहा कि जब जब धरती पर आसुरी शक्ति हावी हुई, परमात्मा ने धर्म की रक्षा के लिए अवतार लेकर पृथ्वी पर धर्म की स्थापना की है। उन्होंने कहा कि भगवान भक्त की पीड़ा हरने जरूर धरती पर अवतार लेते है। महाराज ने कथा में पूतना वध, नंद बाबा के घर उत्सव, वामन अवतार जैसे प्रसंगो का वर्णन किया। आज कथा में स्वामी शिवेंद्रजी महाराज के गुरू दंडी स्वामी जोगेन्द्राश्रमजी महाराज पंहुचे और सभी श्रद्धालुओं ने नमन कर उनका स्वागत किया। महंत भंवरनाथजी ने गुरूजी का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। इस मौके पर बाड़मेर सिणधरी के खरताणी लेघा परिवार द्वारा हंसोजी धाम में सहयोगार्थ 2 लाख 51 हजार की राशि का समर्पण दिया। सोमनाथजी महाराज के सान्निध्य में आयोजित कथा में प्रंबधन समिति सदस्यों ने विभिन्न व्यवस्थाओं को संभाला।