WhatsApp Menu
रूकवाई इनोवा गाड़ी, देशी शराब और बीयर बरामद की, आरोपी को गिरफ्तार किया  |  सुचिता लिखमादेसर और लिछमा लोडेरा के सरकारी स्कूलों की टॉपर, शत-प्रतिशत रहा परिणाम  |  श्रीडूंगरगढ़ के होनहार, जिन्होंने गौरवान्वित किया अंचल को देखें सभी प्रतिभाओं के फोटो और करें सराहना। भाग- 2  |  चैत्र चतुर्दशी को तोलियासर में उमड़े श्रद्धालु, मंदिर में भारी भीड़  |  प्रवेशार्थियों को मिलेंगे फीस छूट छात्रवृत्ति, ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र और उपहार, यहां देखें अपना रिजल्ट…  | 

सुचिता लिखमादेसर और लिछमा लोडेरा के सरकारी स्कूलों की टॉपर, शत-प्रतिशत रहा परिणाम

श्रीडूंगरगढ़ ONE 1 अप्रैल 2026। मंगलवार को जारी 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में कई सरकारी स्कूलों के बच्चों ने शत प्रतिशत परिणाम दिया है। गांव लिखमादेसर के राउमावि में कला संकाय का शत प्रतिशत परिणाम रहा है। यहां कुल 47 विद्यार्थी थे जिनमें से 39 ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की है और 8 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी से पास हुए है। छात्रा सुचिता पुत्री कुंदनमल ज्याणी ने 94.40% अंक हासिल कर स्कूल टॉप किया है। छात्रा सरस्वती पुत्री परमेश्वरनाथ ने 92.40% अंक हासिल कर दूसरी रैंक प्राप्त की। वहीं ऋतिका पुत्री मुन्नीराम ने 89.40% अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। प्रधानाचार्य लक्ष्मीकांत वर्मा ने तीनों टॉपर सहित सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए आगे भी अपने अध्ययन पर ध्यान देकर परिवार व गांव का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी। गांव लोडेरा के राउमावि में कुल 16 विद्यार्थी थे जिनमें से 15 प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए और 1 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुआ है। नवक्रमोन्नत इस स्कूल में एक भी व्याख्याता पद स्वीकृत नहीं है और सेकेंड ग्रेड के शिक्षकों ने ही 12वीं बोर्ड के विद्यार्थियों को पढ़ाया। छात्रा लिछमा पुत्री रामलाल गोदारा ने 94 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल टॉप किया है। वहीं द्वितीय स्थान पर भावना पुत्री बाबूलाल स्वामी ने 89.60% अंक हासिल किए। तीसरे स्थान पर छात्रा पूजा गोदारा ने 89.40% अंक हासिल किए। प्रधानाचार्य डॉ मनीष सैनी ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़