WhatsApp Menu
शहर से गांव तक हुई होलिका दहन, महिलाओं ने पूजन कर मांगी खुशहाली, बच्चों में उत्साह।  |  एनएच-11 पर पिकअप-बाइक की भिड़ंत, दो युवक गंभीर घायल  |  देर रात बाइक और पिकअप टक्कर में दो घायल बाइक सवार बीकानेर रेफर।  |  3 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  धरना स्थल पर डाक विभाग के ओदश की होली जलाई धरनार्थियों ने, किया प्रदर्शन।  | 

सीबीईओ ने किया नई लैब का उद्घाटन और शैक्षणिक कैलेंडर का विमोचन

श्रीडूंगरगढ़ ONE 24 जुलाई 2025। सेसोमूं स्कूल में गुरूवार को ‘एक पेड़ माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ और इस मौके पर नई कंप्यूटर लैब का उद्घाटन करते हुए स्कूल गतिविधि कैलेंडर का विमोचन भी किया गया। आयोजन स्कूल के चेयरमैन जगदीश प्रसाद मूंधड़ा एवं वाइस चेयरपर्सन पद्मा मूंधड़ा की प्रेरणा से प्राचार्य सुब्रत कुंडु के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सरोज पूनिया शामिल हुई। उन्होंने विद्यालय द्वारा पर्यावरण संरक्षण, डिजिटल साक्षरता और शैक्षणिक अनुशासन की दिशा में किए जा रहें प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होते हैं। साथ ही उन्होंने बच्चों को अपने-अपने लगाए पौधों का संरक्षण करने के लिए भी प्रेरित किया। ‘एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम के तहत बच्चों ने 100 से अधिक पौधे लगाए। प्राचार्य सुब्रत कुंडु ने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और कोडिंग जैसे क्षेत्रों में विद्यार्थियों को दक्ष बनाने के उद्देश्य से आधुनिक तकनीकी से युक्त एक और नई कंप्यूटर लैब के उद्घाटन से विद्यालय ने तकनीकी शिक्षा की दिशा में एक कदम छात्रों को 21वीं सदी के डिजिटल कौशल से सशक्त करेगा। इसके साथ ही विद्यालय के वार्षिक गतिविधि कैलेंडर का विमोचन भी किया गया, जिसमें वर्ष भर की सहशैक्षणिक गतिविधियाँ, प्रतियोगिताएँ एवं उत्सव समाहित हैं। आयोजन में अभिभावकों, छात्रों और शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी रही। प्राचार्य सुब्रत कुंडु ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का आभार जताया। इस दौरान श्रीडूंगरगढ़ के अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ईश्वरराम गुरावा, सीईओ घनश्याम गौड़, वरिष्ठ पत्रकार विशाल स्वामी, श्रीकृष्ण गोपाल गौशाला, गुसाईंसर बड़ा के अध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी, समाजसेवी विमल भाटी, पत्रकार शुभकरण पारीक सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़