WhatsApp Menu
लिखमीसर उत्तरादा में एक दर्जन विद्यार्थी रहें 90% से ऊपर, जैसलसर, बाना, मोमासर, आड़सर, उदरासर स्कूलों में शत प्रतिशत रहा परिणाम, ये रहें स्कूल टॉपर  |  पढ़े आज की चार खास खबरें एक साथ  |  सीए प्रोफेशनल्स के जरिए सड़क सुरक्षा का संदेश, बीकानेर में कार्यशाला आयोजित  |  कल से किसानों की फार्मर आईडी बनाने के लिए लगेंगे कैंप, जरूर बनवाए आईडी  |  सांइस में 85 बच्चे बने टॉपर, बोथरा ने किया क्षेत्र को गर्वित, हर तीसरा विद्यार्थी 90 प्रतिशत से ऊपर  | 

सीए प्रोफेशनल्स के जरिए सड़क सुरक्षा का संदेश, बीकानेर में कार्यशाला आयोजित

डूंगरगढ़ one 31 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘इको भारत रोड सेफ्टी इनिशिएटिव’ और बीकानेर सीए चैप्टर के संयुक्त तत्वावधान में एक कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के माध्यम से आमजन तक सड़क सुरक्षा का संदेश पहुंचाना रहा।

कार्यशाला में यातायात नियमों के पालन, हेलमेट व सीट बेल्ट जैसे सुरक्षा उपकरणों के उपयोग तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम में नागरिकों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि छोटी-छोटी सावधानियां बड़ी दुर्घटनाओं को टाल सकती हैं।

इस दौरान बीकानेर सीए चैप्टर के अध्यक्ष सीए मुकेश शर्मा, इको भारत की बीकानेर संयोजक गायत्री शर्मा एवं समन्वयक मोनिका शर्मा मौजूद रहीं। वक्ताओं ने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट्स समाज का जागरूक और प्रभावशाली वर्ग है, जो अपने पेशे के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों में भी अहम भूमिका निभा सकता है।

इको भारत के संपत सारस्वत ने भरोसा दिलाया कि जनभागीदारी और जागरूकता अभियानों के माध्यम से शहर की सड़कों को सुरक्षित बनाने के प्रयास लगातार जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़