श्रीडूंगरगढ़ ONE 25 फरवरी 2026। क्षेत्र के उभरते मिनी ईडन गार्डन कहे जाने वाले हंसोजी खेल स्टेडियम लिखमादेसर में सिद्ध समाज की रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मंगलवार रात संत सान्निध्य में संपन्न हुआ। परमहंस संत सोमानाथ जी महाराज और हंसोजी धाम महंत भंवरनाथ ज्याणी ने खेल आयोजन का विधिवत शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में सिद्ध समाज की 16 टीमें शामिल हुई है। प्रतियोगिता में 1 मार्च को फाइनल मैच खेला जाएगा और विजेता व उपविजेता के सम्मान के साथ प्रतियोगिता का संपन्न होगी। समापन समारोह में बड़ी संख्या में विशेष अतिथि शामिल होंगे। उद्घाटन समारोह में सरपंच प्रतिनिधि राधेश्याम सिद्ध, गौशाला अध्यक्ष भोलनाथ मंडा, मंत्री बजरंग लाल, जयचंदराम, प्रभुनाथ, जगदीश नाथ, शंकर कलवानियां, परमेश्वर झोरड़ सहित सिद्ध समाज के अनेक मौजिज लोग, खिलाड़ीगण व दर्शक उपस्थित रहें। आयोजन कमेटी के सदस्य हंसराज महिया और नारायण सिद्ध ने बताया की सिद्ध समाज की रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन पहली बार किया जा रहा है जिससे समाज के क्रिकेट खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है। वहीं आयोजन समिति व सरपंच की युवा टीम आयोजन को सफल बनाने के लिए बढ़चढ़ कर सेवाएं दे रही है। गांव के खेल प्रेमियों में मैच देखने का रोमांच है।