WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ में महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन, गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतों पर फूटा गुस्सा; पीएम का पुतला जलाया  |  सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर घायल, पिता ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया  |  सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों को लेकर बाजार में चलाया जागरूकता अभियान  |  रविवार को उपखण्ड़ कार्यालय के समक्ष पहुंचें कांग्रेसी, जलाया मोदी का पुतला, लगाए नारे।  |  15 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  | 

सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों को लेकर बाजार में चलाया जागरूकता अभियान

डूंगरगढ़ one 15 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। स्वायत्त शासन विभाग, राजस्थान सरकार के आदेशानुसार राज्य के सभी नगरीय निकायों में 14 से 19 मार्च तक स्वच्छता दिवस मनाया जा रहा है। इसी क्रम में दूसरे दिन नगर पालिका की ओर से स्वच्छता संकल्प एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी श्रीवर्धन शर्मा के निर्देशानुसार कार्यक्रम प्रभारी सैजाद के नेतृत्व में टीम गठित कर शहर के मुख्य बाजार में अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने दुकानदारों एवं रेहड़ी-ठेला संचालकों से संवाद कर सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी तथा इसके उपयोग से बचने की अपील की।

अभियान के दौरान ई. स्वास्थ्य निरीक्षक करणीदान, कनिष्ठ सहायक जितेन्द्र भोजक, एसबीएम इंजीनियर अजय शर्मा, मोहित शर्मा और सोनू नाई सहित हल्का जमादार, सफाई कर्मी तथा आम नागरिकों ने भागीदारी निभाई। टीम ने लोगों से स्वच्छता बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़