WhatsApp Menu
होली के त्योहार पर पुलिस ने की दो कार्रवाइयां:-  |  दिल्ली के गुलाबी बाग में यादगार बन गया “राजस्थानी होली मिलन समारोह” प्रवासियों के साथ झूम उठे अतिथि, की खूब मस्ती।  |  पानी की फुहारों के खूब खेली होली, बरसा आनंद, शाम को होगा कवि सम्मेलन।  |  बीदासर रोड रेलवे फाटक के पास फिसली बाइक, दो युवक घायल  |  बीदासर रोड पर बाइक फिसली, दो घायल, एक गंभीर रेफर  | 

सावों की सीजन में एसबीआई ने बिखेरी 500 से ज्यादा क्षेत्रवासियों के चेहरों पर खुशियां

श्रीडूंगरगढ़ ONE 12 फरवरी 2026। इन दिनों शादी-विवाह का सीजन चल रहा है एवं क्षेत्रवासी बडे़ ही उल्लास के साथ इन विवाह समारोहों में भाग लेकर खुशियां बांट रहे है। ऐसे में जब नए नोट मिल जाएं तो यह खुशियां दुगुनी हो जाती है एवं क्षेत्र के 500 से ज्यादा लोगों को एसबीआई द्वारा यही खुशियां दी गई है। एसबीआई के चेस्ट ब्रांच शाखा प्रबंधक गौतम कुमार ने बताया कि बैंक द्वारा ग्राहकों को दस, बीस, पचास, सौ, दौ सौ एवं पांच सौ के नोटों की नई गड्डियां उपलब्ध करवाई गई है। ग्राहकों को अपने खाते में से नकदी आहरण के रूप में अधिकतम एक गड्डी प्रदान की गई एवं करीब 500 से ज्यादा खाता धारकों को सेवाएं दी गई। बैंक द्वारा जल्द ही ऐसा एक और विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा। बुधवार को आयोजित किए गए इस एकदिवसीय नए नोट वितरण शिविर के लिए अलग से काऊंटर लगाया गया एवं जोरदार भीड़ उमड़ी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़