WhatsApp Menu
75 गांवों के विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क बस सेवा, बच्चे भाग ले सकेगें ओलंपियाड़ में।  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  श्रीडूंगरगढ़ में नेत्रदान जागरूकता के लिए Meet & Greet, डॉक्टरों व स्टाफ से संवाद  |  लखासर में CSR फंड से 4 वाटर कूलर भेंट, स्कूल व अस्पताल को राहत  |  श्रीडूंगरगढ़ में GK की बड़ी परीक्षा का ऐलान: छात्रों के लिए सुनहरा मौका, जीत सकते हैं ₹7100 तक के पुरस्कार  | 

सारस्वत समाज की एकजुटता का प्रतीक बना है भवन, उद्घाटन 24 को

इस भवन के निर्माण की नींव रामचंद्र सारस्वत परिवार, बींझासर द्वारा समाज के हित में भूमि के समर्पण से रखी गई थी। इसके बाद समाज के भामाशाहों ने उदारतापूर्वक 3.25 करोड़ रुपए का सहयोग प्रदान किया, जिससे यह स्वप्निल परियोजना साकार हो सकी। इस सहयोग से 20 कमरों, 2 विशाल हॉल, चंवरी हॉल, आधुनिक रसोई, और लिफ्ट से सुसज्जित चार मंजिला सारस्वत भवन बनकर तैयार हुआ है।

रविवार को भवन प्रांगण में आयोजित एक बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि भवन का लोकार्पण आगामी 24 अक्टूबर को किया जाएगा। भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण तावणियां ने बताया कि इस बैठक में समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया और विधि-विधान से लोकार्पण समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

समाज के अध्यक्ष बजरंगलाल ओझा ने लोकार्पण समारोह में पूरे समाज को आमंत्रित किया और इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में सभी से अपनी भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि लोकार्पण समारोह में समाज की 9 विभूतियाँ अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। इसके साथ ही, भवन निर्माण में सहयोग करने वाले समाज के भामाशाहों का अभिनंदन भी किया जाएगा। बैठक में कानाराम सारस्वत, सांवरमल सारस्वत, रेंवतराम सारस्वा, काशीराम तावणियां, तुलसीराम सारस्वत, मेघराज ओझा, शंकरलाल सारस्वा, हरिराम तावणियां, जयदयाल सारस्वत सहित समाज के कई प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

यह नवनिर्मित सारस्वत सदन, आधुनिकता और भव्यता का एक अनूठा संगम है। यह कस्बे के बिग्गाबास में स्थित है और सामूहिक सहयोग से निर्मित हुआ है। इसका उपयोग विवाह और अन्य सामाजिक समारोहों के दौरान समाज के लोगों द्वारा किया जा सकेगा। भवन में अंडरग्राऊंड, ग्राऊंड एवं प्रथम व द्वितीय तल सहित कुल चार मंजिलें हैं। इसमें 10 कमरे अटैच लैट-बाथ वाले हैं, जबकि 10 कमरे कॉमन उपयोग के लिए हैं। इसके अतिरिक्त, एक 100×35 फीट का विशाल हॉल, एक 82×35 फीट का हॉल, एक अलग से चंवरी हॉल, और एक आधुनिक रसोई भी बनाई गई है। भवन में लिफ्ट की सुविधा भी उपलब्ध है। लगभग 3.25 करोड़ रुपए की लागत से बने इस सदन से क्षेत्र में सारस्वत समाज की गरिमा में निश्चित रूप से वृद्धि होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़