डूंगरगढ़ one 7 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। बिग्गा बास में नवनिर्मित सारस्वत सदन का रविवार को विधिवत शुभारंभ हुआ। प्रातः हवन-पूजन के साथ शुरू हुए कार्यक्रम से एक दिन पहले पंडित कैलाश सारस्वत के सान्निध्य में बटुकों द्वारा सुंदरकांड पाठ किया गया।
23 कमरे, 27 बेड, दो बड़े हाल
निर्माण समिति के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण तावनिया और सारस्वत समाज समिति के अध्यक्ष बजरंगलाल ओझा की अगुवाई में तैयार यह भवन पूरी तरह आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है।
समिति सदस्य श्याम सारस्वत ने बताया कि भवन में-
- 23 कमरे
- 27 बेड
- दो बड़े हॉल, चंवरी हॉल
- कार्यालय कक्ष
का निर्माण किया गया है। सभी कमरों में एसी, गीजर, डबल बेड, कबर्ड जैसी सुविधाएँ उपलब्ध हैं। भवन में लिफ्ट भी लगाई गई है।
शादी-विवाह व सामाजिक आयोजनों की बुकिंग शुरू
समिति सदस्य कन्हैयालाल सारस्वत ने बताया कि हवन-पूजन के बाद से भवन की बुकिंग शुरू कर दी गई है।
राजेश शर्मा ने कहा कि समाजजन सहित अन्य नागरिकों को बेहतर सुविधा मिले, इसके लिए बुकिंग दरें उचित और सुलभ रखी गई हैं। भवन की बुकिंग शादी-विवाह, सगाई, बैठक व अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए करवाई जा सकेगी।
रामचंद्र सारस्वा की स्मृति में मिली भूमि, समाज के सहयोग से बना भवन
बींझासर हॉल के लिए भूमि श्रीडूंगरगढ़ निवासी स्व. रामचंद्र सारस्वा के परिवार ने समाज को नि:शुल्क उपलब्ध करवाई थी। इसी भूमि पर सारस्वत समाज कुंडिया के आर्थिक सहयोग से यह भव्य भवन तैयार किया गया है।
समारोह में बड़ी संख्या में समाजबंधु जुड़े
शुभारंभ कार्यक्रम में तोलाराम तावनिया, शंकरलाल सारस्वा, काशीराम तावनिया, कुनणाराम सारस्वा, मालाराम खातड़ियां, ओमप्रकाश ओझा, रिगताराम सारस्वा, केसराराम सारस्वा, ओमप्रकाश गुरावा, मुरलीधर ओझा, महावीर तावनिया, रामकुमार सारस्वा, गणेशराम कायल, भरत कायल, कानाराम सारस्वा, सांवरमल सारस्वा, संतोष तावनिया, गणेश ओझा, मघराज ओझा सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।