WhatsApp Menu
श्री ओसवाल पंचायत की नई आवासीय परियोजना का ब्रोशर जारी, 4 मार्च को होगा शिलान्यास, शाम 6 बजे निकलेगी शोभायात्रा  |  प्रसिद्ध चंग मंडलियों की होगी प्रस्तुतियां, क्षेत्रवासियों को दिया बुलावा  |  होली के दिन गांव के मोहल्लों में “हड़बली” खेल खेलने से जमाना अच्छा होने की मान्यता, युवाओं की टोलियां खेल में शामिल  |  कॉलोनी विकसित कर प्लॉट बेचने वाले पर खातेदार भूमि पर आवासीय पट्टे जारी करवा धोखाधड़ी करने का आरोप, मामला दर्ज  |  रंगों से सजा बाजार, पहुंच रहें खरीददार, दुकानों पर छाई होली की रौनक  | 

सामाजिक एकता व समरसता का आह्वान किया सुथार, किया प्रतिभाओं को सम्मानित।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 13 जुलाई 2025। रविवार को श्रीविश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार दौसा दौरे पर रहें। दौसा में अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा (दौसा) जिला का प्रतिभा सम्मान समारोह का विशाल आयोजन हुआ। समाज के मौजिज लोग व बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने भी समारोह में भागीदारी निभाई। सुथार सहित अतिथियों ने दौसा जिले में विभिन्न स्थानों से आए छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। सुथार ने इस अवसर पर सामाजिक एकता व समरसता का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग खूब मेहनत करें, स्वयं आगे बढ़े और अपने समाज के भाई बहनों को भी सहयोग करें। सुथार ने एकजुटता के साथ समाज विकास के प्रयास करने की जरूरत बताई। उन्होंने महिला शक्ति के जागरूक व विकासशील होने की बात कही। कार्यक्रम में जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पंवार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लखन जांगिड़, रितेश जांगिड़ सहित समाज के अनेक मौजिज लोग शामिल हुए व समाज विकास के बारे में विस्तृत चर्चा भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़