WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ में नए पशु चिकित्साधिकारी का स्वागत, बोले- पशुपालकों को मिलेगी संवेदनशील सेवाएं  |  ब्लॉक वेटरनरी हेल्थ ऑफिसर डॉ गुलजार ने पदभार ग्रहण किया, सेवाओं में सुधार का दिलाया भरोसा  |  श्रीडूंगरगढ़ में लाइब्रेरी का उद्घाटन, विधायक बोले- शिक्षा और जागरूकता को मिलेगी नई दिशा  |  सिद्ध धर्मशाला में लाइब्रेरी की सुविधा शुरू, विधायक ने किया उद्घाटन, दानदाता का जताया आभार  |  जमकर दौड़े धावक, खूब हुई हूटिंग, विजेता हुए पुरस्कृत, उत्साह के बीच नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी।  | 

सातलेरा स्कूल का शानदार रिजल्ट, टॉपर्स का हुआ सम्मान

प्रवेशोत्सव रैली निकाल बच्चों ने दिया शिक्षा का संदेश, ग्रामीणों ने की सराहना

डूंगरगढ़ one 13 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सातलेरा में बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट परिणाम देने वाले विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत जैसलसर के प्रशासक प्रतिनिधि भीखराज जाखड़ ने की।

विद्यालय के कक्षा 5 व 8 के ग्रेड ‘A’ तथा कक्षा 10 व 12 के प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण विद्यार्थियों को साफा, माला और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने विद्यालय के बेहतर शैक्षणिक माहौल और शानदार परिणाम की सराहना करते हुए प्राचार्य व स्टाफ को बधाई दी।

समारोह में शिक्षाविद् मालाराम लिखाला ने विद्यार्थियों को अनुशासित रहकर पढ़ाई करने और चरित्रवान नागरिक बनने की प्रेरणा दी। वहीं प्राचार्य बबीता बिश्नोई ने विद्यार्थियों को लक्ष्य तय कर आगे बढ़ने का संदेश दिया।

रैली निकालकर किया नामांकन के लिए प्रेरित

प्रवेशोत्सव-2026 के तहत विद्यालय के विद्यार्थियों ने गांव में जागरूकता रैली निकाली। रैली को प्राचार्य, एसडीएमसी सदस्यों और ग्रामीणों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विद्यार्थियों ने हाथों में तख्तियां लेकर शिक्षा से जुड़े नारे लगाए और नामांकन बढ़ाने का संदेश दिया।

रैली गांव के मुख्य मार्गों से होकर वापस स्कूल पहुंची। कार्यक्रम का संचालन नूजल इस्लाम काजी ने किया। इस मौके पर विद्यालय स्टाफ के नौरतमल शर्मा, अमरचंद जाखड़, वंदना मिश्रा, सुमन कुमारी और पीटीआई पुष्पा का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़