WhatsApp Menu
देर रात बाइक और पिकअप टक्कर में दो घायल बाइक सवार बीकानेर रेफर।  |  3 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  धरना स्थल पर डाक विभाग के ओदश की होली जलाई धरनार्थियों ने, किया प्रदर्शन।  |  परम्परा, भक्ति और उत्साह का संगम: ओसवाल पंचायत की होलिका दहन शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब  |  पहलवानों ने दिखाए दांव, विजेता हुए पुरस्कृत, ग्रामीण दर्शकों ने जमकर की हूटिंग।  | 

सर्व समाज द्वारा कल दिया जाएगा ज्ञापन, पैदल मार्च कर पहुंचेंगे उपखंड कार्यालय

श्रीडूंगरगढ़ ONE 23 फरवरी 2026। रणजीतपुरा थाना क्षेत्र की 13 वर्षीय मासूम की हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी और फास्ट ट्रेक में मामले को लेकर त्वरित न्याय दिए जाने की मांग श्रीडूंगरगढ़ में उठाई जाएगी। सर्व समाज द्वारा मंगलवार को सुबह 11 बजे गांधी पार्क में एकत्र होकर पैदल मार्च निकालते हुए उपखंड कार्यालय पहुंच कर सीएम के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। कार्यक्रम की रूपरेखा बनाते हुए सेन समाज के अध्यक्ष ओमप्रकाश नाई फुलभाटी ने इसे घृणित व नृशंस हत्या बताते हुए कहा कि नाबालिग के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग और मृतका के परिजनों को त्वरित न्याय देने की मांग करने के लिए सीएम के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। नाई ने आमजन से प्रदर्शन में शामिल होकर न्याय की आवाज बुलंद करने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़