WhatsApp Menu
11 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  रात 10 बजे नशे में धुत आरोपी घर में घुसे, फोड़ दिया सिर, मामला दर्ज।  |  श्रीडूंगरगढ़ में कलेक्टर-एसपी की बैठक: ट्रैफिक सुधारने, निराश्रित गोवंश शिफ्ट करने और हाईवे के अवैध कट बंद करने के निर्देश  |  सभी कक्षाओं की रिक्त सीटों के लिए 14 मार्च से होंगे आवेदन  |  उपजिला अस्पताल में बड़ी उपलब्धि, मरीज के दोनों कूल्हों का किया प्रत्याोपण  | 

सर्दी के सितम से बच सकेंगे बच्चे, 8वीं तक स्कूलों की छुट्टी, पढ़े विस्तार से

श्रीडूंगरगढ़ ONE 7 जनवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़ अचंल व बीकानेर जिला सर्दी व बफीर्ली हवाओं की चपेट में है। रात तापमान 6 डिग्री के आस पास रहा जिससे कंपकंपाने वाली सर्दी का एहसास हुआ। वहीं जिले भर में स्कूलों में बच्चों को अवकाश घोषणा का इंतजार था। बुधवार को जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने आदेश जारी करते हुए कक्षा 8वीं तक स्कूलों, आंगनबाड़ियों, मदरसों में 8 जनवरी से 10 जनवरी 2026 तक अवकाश रहेगा। वहीं कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 8 जनवरी से 10 जनवरी तक स्कूल का समय 10 बजे से 3 बजे तक रहेगा। वहीं सभी कार्मिक व शिक्षक शाला में समय से उपस्थित रहेंगे। बता देवें प्रदेश भर के 20 जिलो में पहले ही 10 जनवरी तक अवकाश की घोषणा कर दी गई थी। वहीं बीकानेर में आज स्कूल अवकाश की घोषणा कर दी गईहै।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़