WhatsApp Menu
आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस।  |  कोटा में जांगिड़ ब्राह्मण फाउंडेशन का प्रतिभा सम्मान समारोह, राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार हुए शामिल  |  छात्रावास में होंगे कई निर्माण कार्य, कुश्ती दंगल का हुआ पोस्टर विमोचन।  |  कितासर बीदावतान से देशनोक के लिए विशाल डाक ध्वजा यात्रा 22 मार्च को  |  विकसित राजस्थान रन 2026 में एनएसएस स्वयंसेवकों की भागीदारी, महाविद्यालय में भाषण, निबंध व चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित  | 

सरपंच प्रतिनिधि भागीरथ गोदारा को दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन रखा

डूंगरगढ़ one 14 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। ग्राम पंचायत मुख्यालय शेरेरा परिसर में सरपंच प्रतिनिधि स्वर्गीय भागीरथ गोदारा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा में आसपास के गांवों से आए जनप्रतिनिधियों, पंचायतकर्मियों और ग्रामीणों ने पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा।

सभा में राजेरा सरपंच महेंद्र गोदारा, हेमेरा सरपंच प्रतिनिधि गणपत गोदारा, खारड़ा सरपंच प्रतिनिधि श्रीचंद सारस्वत, रूणिया बड़ाबास सरपंच प्रतिनिधि सुखराम गोदारा, कालासर सरपंच रामलक्ष्मण गोदारा, पेमांसर सरपंच तोलाराम कूकना, रामसर सरपंच महेंद्र कस्वा, पूर्व सरपंच रामलाल गोदारा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

इस दौरान ग्राम सेवक विकास चौधरी, अशोक खीचड़, रामनिवास सीवल, चिरंजीव शर्मा, विमल सुथार, राजाराम चौधरी, लेखा सहायक तरुण बरोठिया, बजरंग मोदी, हंसराज बाना सहित अनेक पंचायतकर्मी भी उपस्थित रहे।

ग्रामीणों में खारड़ा युवा विकास संस्था के अध्यक्ष दामोदर सारस्वत, कासीदास स्वामी, भूराराम सारस्वत, भगवानाराम गोदारा, हनुमान सोनी, गजानंद सारस्वत, ओम सारस्वत, श्रीकृष्ण गोदारा, राकेश सारस्वत, गणेश पारीक, मुरली सारस्वत, जेठाराम फौजी, शंकर गोदारा, पूर्णनाथ, चोरूराम गोदारा सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

वक्ताओं ने स्वर्गीय भागीरथ गोदारा के सामाजिक योगदान को याद करते हुए उन्हें कर्मठ, जनसेवी और मिलनसार व्यक्तित्व बताया। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत व समाज के विकास में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़