WhatsApp Menu
20 मार्च को होगा रंगारंग आयोजन, विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता होंगे पुरस्कृत, प्रवेश नि:शुल्क  |  विधिक जागरूकता शिविर में विद्यार्थियों को दी कानूनी अधिकारों की जानकारी  |  16 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस।  |  कोटा में जांगिड़ ब्राह्मण फाउंडेशन का प्रतिभा सम्मान समारोह, राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार हुए शामिल  | 

सरकार को लौटाने है 78 हजार करोड़ रूपए, ऐसे जाने आपके रूपए है या नहीं…

श्रीडूंगरगढ़ ONE 12 दिसंबर 2025। भारत के बैंकों और वित्तीय संस्थानों में 78 हजार करोड़ रूपए बिना दावे के पड़े है। मोदी सरकार ने इसे लौटाने के लिए आपका पैसा आपका अधिकारी योजना शुरू की है। 10 दिसंबर को पीएम ने कहा कि भूली हुई संपत्ति को एक नए अवसर में बदलने का यह एक अच्छा मौका है।
ये रूपए ऐसे खाते जिनमें 10 साल से कोई लेन देन नहीं हुआ ऐसे निष्क्रिय बैंक खातों में पड़े है। करीब 14 हजार करोड़ रूपए इंश्योरेंस कंपनियों के पास है, जिन्हें लेने वाला कोई नहीं है। म्यूचुअल फंड और शेयरों में फंसा पैसा करीब 12 हजार करोड़ पड़ा है। सरकार ने अब योर मनी योर राइट योजना लॉन्च की है। पीएम ने लिंक्डइन पर पोस्ट करके लोगों से अपील की है कि वे भी इस योजना में शामिल हों। योजना के तहत कोई भी व्यक्ति पता कर सकता है कि उसके नाम पर कोई बिना क्लेम किया हुआ पैसा है या नहीं.?
ये जानकारी प्राप्त करने के लिए नागरिक ये प्रोसेस फॉलो कर ले सकते है:-
– किसी भी सर्च इंजन पर https://udgam.rbi.org.in/unclaimed-deposits सर्च करें।
– इसके बाद अपना नाम, मोबाइल नंबर, पासवर्ड और ओटीपी डालकर नया अकाउंट रजिस्टर करें।
– इसके बाद इंडिविजुअल सेक्शन में जाकर अपना नाम, बैंक का नाम, पैन, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट और जन्मतिथि डालकर सर्च करें।
– सभी डॉक्यूमेंट्स का होना जरूरी नहीं है, लेकिन ज्यादा डॉक्यूमेंट होने पर खोया हुआ अकाउंट मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
– अगर आप अपने घर परिवार के किसी सदस्य का खोया अकाउंट चेक करना चाहते है तो अकाउंट रजिस्टर करने के बाद नॉन इंडिविजुअल सेक्शन में जाकर उनका नाम, बैंक का नाम, जन्मतिथि और कुछ जरूरी डिटेल्स भरें।
– सर्च के ऑप्शन पर क्लिक कर आप उनका भी खोया हुआ अकाउंट चेक कर सकते है।
– सरकार जिन पोर्टल्स के जरिए भूला बिसरा पैसा चेक करने की सुविधा दे रही है। वहीं से इसे क्लेम भी किया जा सकता है। इसके अलावा योर मनी, योर राइट योजना के तहत देशभर के 477 जिलों में कैंप लगाए गए है। यहां पर जाकर भी अपने पैसे क्लेम करने में मदद ली जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़