WhatsApp Menu
बड़ा ब्लॉक: चूरू–सादुलपुर रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य  |  उत्तर पश्चिम रेलवे में  बड़ा ब्लॉक: चूरू- सादुलपुर रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य  |  राजस्थान के सरकारी स्कूलों में दीवार पर दिखेगी टीचर्स की पूरी कुंडली  |  सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने ईलाज दौरान दम तोड़ा, पिता ने डंपर चालक के खिलाफ करवाया मामला दर्ज  |  श्रीडूंगरगढ़ कोर्ट में बम विस्फोट की धमकी, पुलिस ने करवाया परिसर खाली  | 

सरकारी स्कूल परिसर में घुसकर बालक के साथ की मारपीट, प्राचार्य ने रोका तो की बदतमीजी, मामला दर्ज।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 1 फरवरी 2026। नशे में स्कूल परिसर में घुसकर एक बालक के साथ मारपीट करने व स्टाफ के साथ बदतमीजी करने का मामला श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज हुआ है।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लिखमादेसर के प्राचार्य लक्ष्मीकांत वर्मा ने इसी गांव के शिवम पुत्र पूर्णाराम नायक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। वर्मा ने पुलिस को बताया कि 31 जनवरी को आरोपी करीब सवा एक बजे शराब के नशे में घुसा और कक्षा तीन के 5 साल के बालक बाबूलाल पुत्र ओमप्रकाश मेघवाल के साथ मारपीट करने लगा। आरोपी के साथ बात करने पर स्कूल स्टाफ व प्राचार्य के साथ गाली गलौच करते हुए बदतमीजी की। आरोपी ने स्टाफ को स्कूल बाहर निकलने पर देख लेने की धमकी दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई महेश कुमार को दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़