WhatsApp Menu
धरना स्थल पर डाक विभाग के ओदश की होली जलाई धरनार्थियों ने, किया प्रदर्शन।  |  परम्परा, भक्ति और उत्साह का संगम: ओसवाल पंचायत की होलिका दहन शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब  |  पहलवानों ने दिखाए दांव, विजेता हुए पुरस्कृत, ग्रामीण दर्शकों ने जमकर की हूटिंग।  |  चंग प्रतियोगिता में विजेता हुए पुरस्कृत, सड़कों के लिए जताया विधायक का आभार  |  नशामुक्त त्योहार मनाने की देंगे प्रेरणा, होगा कुश्ती दंगल का आयोजन  | 

सरकारी स्कूल के बाहर कुत्ते का हमला, 4 साल के मासूम के सिर में गहरा घाव

डूंगरगढ़ one 25 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। गांव ऊपनी में स्थित सीबीएसई बोर्ड की सरकारी स्कूल स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल के बाहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। घटना मंगलवार सुबह की है। स्कूल गेट के पास एक आवारा कुत्ते ने 4 साल के मासूम बालक पर हमला कर दिया। गनीमत रही कि समय रहते एक ग्रामीण ने बालक को बचा लिया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

जानकारी के अनुसार, ऊपनी निवासी रामप्रताप सिद्ध का 4 वर्षीय पुत्र रामचन्द्र अपने बड़े भाई के साथ पहली बार स्कूल गया था। इसी दौरान बालक अचानक स्कूल परिसर से बाहर निकल आया। स्कूल गेट के पास मौजूद आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया और उसे बुरी तरह नोच लिया।

बालक की चीखें सुनकर वहां से गुजर रहे एक ग्रामीण ने साहस दिखाते हुए किसी तरह कुत्ते को भगाया और बालक को छुड़वाया। तब तक कुत्ता बालक के सिर में गहरा घाव कर चुका था।

परिजन तुरंत उसे लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज करवाया। चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल बालक की हालत स्थिर बताई जा रही है।

गांव में दहशत, अभिभावक चिंतित

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। अभिभावकों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर भारी चिंता देखी जा रही है। क्षेत्र में आवारा कुत्तों के काटने की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, लेकिन इस बार मामला बेहद गंभीर और भयावह है।

गौरतलब है कि भी आवारा कुत्तों से आमजन की सुरक्षा को लेकर कई बार दिशा-निर्देश जारी कर चुका है, लेकिन जमीनी स्तर पर अब तक ठोस कार्रवाई होती नजर नहीं आ रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़