WhatsApp Menu
सोलर प्लांट के लिए फिर चली आरी, दो रातों में काट डाले 100 खेजड़ी के पेड़, ग्रामीणों में रोष।  |  एक ही रात में खेत से पट्टी गेट हुए चोरी, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज।  |  जिला स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी हुए सम्मानित, कर्नल नैण ने जीवन में नियमित खेल को शामिल करने की प्रेरणा दी  |  सच्चे भक्तों के गुणगान से गूंजा नेहरू पार्क, कल होगा कृष्ण जन्मोत्सव  |  मातृ शक्ति व दुर्गा वाहिनी की नई कार्यकारिणी घोषित, धर्म यात्रा में अधिक सहभागिता का आह्वान, देखें फ़ोटो  | 

सफाईकर्मियों की आपसी रंजिश पहुंची थाने तक: महिला जमादार के साथ मारपीट, मंगलसूत्र भी छीना

श्रीडूंगरगढ़, 4 नवंबर 2025। श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका में कार्यरत सफाईकर्मियों के बीच लंबे समय से चली आ रही खींचतान आखिरकार एक झगड़े में तब्दील हो गई, जिसके बाद मामला पुलिस थाने तक जा पहुंचा।

कस्बे के मोमासर बास में रहने वाली ललिता वाल्मीकि, जो नगर पालिका में जमादार के पद पर हैं, ने पुलिस में एक रिपोर्ट दर्ज कराई है। अपनी शिकायत में ललिता ने अनील कुमार और श्रवण उर्फ मिथुन वाल्मीकि पर पुरानी रंजिश रखने का आरोप लगाया है। ललिता के अनुसार, ये दोनों सफाईकर्मी शांति नामक एक अन्य महिलाकर्मी की तरफदारी करते हैं और उसे लगातार धमकियां दे रहे थे, जिसकी शिकायत उन्होंने पहले ही नगरपालिका के कार्यकारी अधिकारी (ईओ) से की थी।

ललिता का कहना है कि सोमवार की सुबह जब वह मुख्य बाजार में सफाई कार्य करवा रही थीं, तभी श्रवण वाल्मीकि वहां आया और उनके साथ गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने अभद्रता की और लज्जा भंग करने की कोशिश की। ललिता के बेटे विकास ने जब बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपी ने उसकी भी पिटाई कर दी।

ललिता के अनुसार, कुछ देर बाद लक्ष्मीनारायण और भागीरथ वाल्मीकि भी वहां आ पहुंचे और उन्होंने भी मां-बेटे दोनों के साथ मारपीट की। आसपास मौजूद अन्य सफाईकर्मियों ने बीचबचाव करके उन्हें छुड़ाया।

ललिता ने आगे बताया कि इसके बाद आरोपी श्रवण अपने घर से लिच्छमादेवी, मंजूदेवी, धापादेवी, निशादेवी और सुनिता नामक महिलाओं को बुला लाया। इन महिलाओं ने भी मिलकर उनके साथ मारपीट की। ललिता का आरोप है कि झगड़े के दौरान लिच्छमादेवी ने उनके गले से सोने का मंगलसूत्र तोड़कर छीन लिया।

घटना के बाद आरोपी उन्हें धमकियां देकर वहां से चले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़