श्रीडूंगरगढ़ ONE 5 अप्रैल 2026। सरदारशहर रोड पर स्थित दशहरा मैदान में राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर में अपने परिवार के साथ आज सन्डे को फनडे बनाने का मौका आया है। आसमान में बादल छाए है जिससे मौसम सुहावना हो गया है। मेले में दोपहर 4 बजे से लोगों का आवागमन शुरू हो गया है। शाम होते होते मेले की रंगत पूरे परवान पर होती है। मेला संयोजक व विप्र फाउंडेशन के सुनील शर्मा ने बताया कि मेले में शानदार नए व ऊंचे झूलों का लुफ्त लेते हुए युवा व बच्चे फास्ट फूड का आनंद ले रहें है। वहीं महिलाओं के लिए घरेलू सामानों, एक से बढ़कर एक क्रॉकरी, युवतियों के लिए इमिटेशन ज्वैलरी, हैंडलूम कपड़ों की शॉपिंग के अनेक ऑप्शन है। मेले में कई दर्जन दुकानें विशाल डोम में सजाई गई है। खाने खजाने की अनेक स्टालों पर विभिन्न प्रकार के खाने मिल रहें है। शर्मा ने क्षेत्रवासियों ने मेले के स्वस्थ लोक मनोरंजन का लाभ उठाने का आग्रह किया है।