WhatsApp Menu
होली के त्योहार पर पुलिस ने की दो कार्रवाइयां:-  |  दिल्ली के गुलाबी बाग में यादगार बन गया “राजस्थानी होली मिलन समारोह” प्रवासियों के साथ झूम उठे अतिथि, की खूब मस्ती।  |  पानी की फुहारों के खूब खेली होली, बरसा आनंद, शाम को होगा कवि सम्मेलन।  |  बीदासर रोड रेलवे फाटक के पास फिसली बाइक, दो युवक घायल  |  बीदासर रोड पर बाइक फिसली, दो घायल, एक गंभीर रेफर  | 

सनातन श्मशान भूमि में शिव महापुराण कथा का चतुर्थ दिवस संपन्न

व्यास पीठ से संतोष सागर महाराज ने किया भगवान गणेश के प्रादुर्भाव का भावपूर्ण वर्णन

डूंगरगढ़ one 12 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। सनातन श्मशान भूमि में गौ-सेवार्थ आयोजित शिव महापुराण कथा के चतुर्थ दिवस पर श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा। व्यास पीठ पर विराजमान कथा वाचक संतोष सागर महाराज ने भगवान गणेश के प्रादुर्भाव की कथा का विस्तार से वर्णन किया। कथा के दौरान महाराज ने गणेश जन्म से जुड़ी पौराणिक घटनाओं को सरल भाषा में समझाते हुए भक्ति, आज्ञा पालन और धर्म के महत्व पर प्रकाश डाला।

महाराज ने बताया कि किस प्रकार माता पार्वती द्वारा निर्मित गणेश को शिवजी ने वरदान प्रदान किया और उन्हें प्रथम पूज्य बनाया। कथा सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए और जयकारों से कथा स्थल गूंज उठा।

आज के मुख्य यजमान दीनदयाल कड़ेल सपत्नीक कथा में उपस्थित रहे। उन्होंने विधिविधान से पूजन-अर्चन कर कथा श्रवण का पुण्य लाभ प्राप्त किया। आयोजन स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे, जिनके लिए बैठने और प्रसाद की समुचित व्यवस्था की गई।

यह धार्मिक आयोजन गौ माता भंडारा गौशाला समिति, श्रीडूंगरगढ़ के तत्वावधान में किया जा रहा है। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि कथा के माध्यम से प्राप्त सहयोग राशि का उपयोग गौ-सेवा एवं गौशाला संचालन में किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़