WhatsApp Menu
3 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  धरना स्थल पर डाक विभाग के ओदश की होली जलाई धरनार्थियों ने, किया प्रदर्शन।  |  परम्परा, भक्ति और उत्साह का संगम: ओसवाल पंचायत की होलिका दहन शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब  |  पहलवानों ने दिखाए दांव, विजेता हुए पुरस्कृत, ग्रामीण दर्शकों ने जमकर की हूटिंग।  |  चंग प्रतियोगिता में विजेता हुए पुरस्कृत, सड़कों के लिए जताया विधायक का आभार  | 

सत्संग में जा रहे ग्रामीण ने गुवाड़ में मचे हल्ले पर जताई आपत्ति, तो छह जनों ने मिल कर पीटा, मामला दर्ज।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 23 जुलाई 2025। क्षेत्र के गांव पुंदलसर में 56 वर्षीय ग्रामीण बालुसिंह गत 21 जुलाई को अपने घर से सत्संग जा रहा था एवं रास्ते में गुवाड़ में हो रहे शोर-शराबे पर आपत्ति जताना उसे महंगा पड़ गया। गुवाड़ में शोर-शराबा कर रहे छह जनों ने उसके साथ मारपीट कर डाली। बालुसिंह ने बुधवार को श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंच कर चार नामजद सहित छह जनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। बालुसिंह ने पुलिस को बताया कि उसे गुवाड़ में हल्ला मचाने पर टोका तो आरोपी भोजराजसिंह, उसके पुत्र जयवीरसिंह एवं प्रेमसिंह, भानीसिंह एवं अन्य दो जनों ने उसके साथ लाठी, थाप मुक्कों एवं लातों से मारपीट की। आरोपियों ने उसके कपड़े फाड़ दिए एवं 430 रुपए भी छीन लिए। पुलिस ने परिवाद पर मामला दर्ज कर लिया है, जिसकी जांच हैडकांस्टेबल देवाराम करेगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़