WhatsApp Menu
बीदासर रोड रेलवे फाटक के पास फिसली बाइक, दो युवक घायल  |  बीदासर रोड पर बाइक फिसली, दो घायल, एक गंभीर रेफर  |  मोमासर बास के घींदड़ मैदान में आज बरसेगें पुरस्कार, स्वांग रचने वालों में उत्साह  |  प्रीत पुरानी में लोक संस्कृति का उजास भरा मनों में, विविध भारती में दी प्रवासी प्रतिभाओं ने प्रस्तुतियां, जादू के करतब देखें हुए अंचभित।  |  मेहरी बनकर आएंगे तो मिलेगा इनाम: मोमासर बास में आज फिर गूंजेगा घिन्दड़, देखें फ़ोटो  | 

सत्ता और प्रशासन डूबा शराब के पैसों में, शराबबंदी के पवित्र आंदोलन को कुचलने के प्रयासों का होगा पुरजोर विरोध – बाना।

श्रीडूंगरगढ़, 3 अगस्त 2025। श्रीडूंगरगढ़ में चल रहे शराबबंदी आंदोलन के 338वें दिन, कांग्रेसी नेता हरिराम बाना ने गांव धीरदेसर चोटियान में धरने पर पहुंचकर प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन शराब के राजस्व और ठेकेदारों के प्रभाव में आकर शराबबंदी आंदोलन को कुचलने का प्रयास कर रहा है।

बाना ने न्यायालय के आदेशों के बावजूद प्रशासन द्वारा शराबबंदी के लिए मतदान की तिथि निर्धारित नहीं करने पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने इसे शराब ठेकेदारों का प्रशासन पर प्रभाव बताया। बाना ने प्रशासन पर हठधर्मिता का आरोप लगाते हुए इसे लोकतंत्र की हत्या बताया और चेतावनी दी कि प्रशासन को इसके परिणाम भुगतने होंगे।

धरने पर एडवोकेट श्याम सुंदर आर्य सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे। उन्होंने भी शराबबंदी आंदोलन को अपना समर्थन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़