श्रीडूंगरगढ़ ONE 17 मार्च 2026। सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती बरतते हुए उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने मंगलवार को अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए है। पंचायत समिति सभागा में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में शर्मा ने बैठक में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने, यातायात व्यवस्था सुधारने एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विस्तार से विचार विमर्श किया। शर्मा ने अधिकारियों से श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में यातायात व्यवस्था पर ध्यान देने व सुधार करने की जरूरत बताते हुए शहरी क्षेत्र में हाइवे पर बंद पड़ी रोड लाइट्स दुरूस्त करने, एनएच 11 पर अवैध कट बंद करने, सर्किल को दुरूस्त करवा रंग रोगन करवाने, दुर्घटना संभावित स्थानों की पहचान सुरक्षात्मक उपाय करने, श्रीडूंगरगढ़ शहरी क्षेत्र, कितासर भाटियान, शेरूणा में टूटी जाली को तुरंत ठीक करवाने, टोल प्लाजा पर तय मानकों के अनुसार रेडियम बेल्ट, प्राथमिक चिकित्सा व्यवस्था, एबुंलेंस व अग्निशमन वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, रोड मार्किंग नहीं है, वहां शीघ्र रोड मार्किंग करवाने, संकेतक लगाने, गड्ढे भरवाने, अवैध पार्किंग के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने, अवैध अतिक्रमण हटवाने के निर्देश सार्वजनिक निर्माण विभाग एनएच खंड चूरू को दिए। शर्मा ने नगरपालिका को शहरी क्षेत्र के हाइवे पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने, साफ सफाई सुनिश्चित करने, निराश्रित पशुओं को हटाने, उनके गले में रेडियम बेल्ट बांधने, बाजार में अवैध ट्रैफिक जमाव को कम करने के निर्देश दिए। शर्मा ने पुलिस प्रशासन, परिवहन विभाग को भी अवैध पार्किंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने, ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई करने, अवैध अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहें।