WhatsApp Menu
भारतीय नववर्ष पर श्रीडूंगरगढ़ में निकलेगी भव्य प्रभात फेरी, तैयारियां प्रारंभ।  |  एनडीपीएस के आरोपी को मिली जमानत, एडवोकेट अनिल धायल ने की पैरवी  |  सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश  |  सड़क सुरक्षा पर सख्त एक्शन: अवैध कट्स बंद होंगे, ओवरस्पीड व बिना हेलमेट चालकों पर कड़ी कार्रवाई  |  महात्मा गांधी स्कूलों के संस्थाप्रधानों की बैठक में दिए एडमिशन टारगेट  | 

सड़क सुरक्षा पर सख्त एक्शन: अवैध कट्स बंद होंगे, ओवरस्पीड व बिना हेलमेट चालकों पर कड़ी कार्रवाई

डूंगरगढ़ one 17 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। मंगलवार को उपखण्ड अधिकारी शुभम शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित उपखण्ड स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सड़क सुरक्षा मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग-11 पर अवैध कट्स को तत्काल बंद करने, क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत, रोड लाइट्स चालू करने और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों को चिन्हित कर आवश्यक सुरक्षा उपाय करने के निर्देश दिए गए। साथ ही टोल प्लाजा पर एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और प्राथमिक चिकित्सा सुविधा अनिवार्य रूप से उपलब्ध रखने को कहा गया।

नगरपालिका को शहर में अतिक्रमण और अवैध ठेले हटाने, बाजार क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने तथा वेंडिंग जोन निर्धारित करने के निर्देश दिए गए। वहीं पुलिस और परिवहन विभाग को ओवरस्पीड, बिना हेलमेट, शराब पीकर वाहन चलाने और ओवरलोडेड वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए।

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए निराश्रित गौवंश के गले में रेडियम बेल्ट लगाने और उन्हें गौशालाओं में शिफ्ट करने की भी योजना बनाई गई है।

प्रशासन ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए नियमित मॉनिटरिंग और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़