श्रीडूंगरगढ़ ONE 12 मार्च 2026। 10 मार्च की दोपहर हाइवे पर हुई सड़क दुर्घटना में घायल ने पीबीएम में ईलाज के दौरान गुरूवार को दम तोड़ दिया।
माणकरासर निवासी राकेश कुमार पुत्र हंसराज कुलड़िया ने पुलिस को बताया कि वह और उसका चचेरा भाई 42 वर्षीय किशनाराम पुत्र मनफुलराम 10 मार्च की दोपहर करीब 1.30 बजे श्रीडूंगरगढ़ से गांव माणकरासर मोटरसाइकिल पर जा रहे थे। तभी हाइवे पर कालू फांटा के निकट तेज गति कार ने उन्हें अपनी साइड में चलते हुए पीछे से टक्कर मार दी। जिससे पीछे बैठा किशनाराम और वह बाइक से गिर गए। किशनाराम को गंभीर चोटें आई, जिसने ट्रोमा सेंटर पीबीएम में गुरूवार को दम तोड़ दिया। वहीं राकेश का पीबीएम में ईलाज जारी है और उसने पुलिस को बताया कि कार चालक की लापरवाही ने किशनाराम की जान ली है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल संदीप कुमार को दी है।