WhatsApp Menu
‘डॉ कलावती’ हुई “षोडशकला” हिंदी गौरव सम्मान-2026 से सम्मानित, मिल रही बधाइयां  |  उपखंड अधिकारी ने ली बैठक, विभागीय अधिकारियों को दिए निर्देश, आमजन से की अपील, बनाया कंट्रोल रूम, पढें पूरी खबर  |  श्रीडूंगरगढ़ में 24×7 कंट्रोल रूम स्थापित, गैस सिलेंडर कालाबाजारी और पेयजल शिकायतों पर होगी त्वरित कार्रवाई  |  एजेंसी पर उमड़ रही भीड़, कमर्शियल बंद होने से मची हड़बड़ी, घरेलू सप्लाई सुचारू का दावा, एसडीएम ने बनाया कंट्रोल रूम  |  20 मार्च को होगा रंगारंग आयोजन, विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता होंगे पुरस्कृत, प्रवेश नि:शुल्क  | 

संपर्क में जुटे प्रत्याशी, एक-एक वोट के लिए जोर आजमाईश जारी

श्रीडूंगरगढ़ ONE 11 दिसंबर 2025। बार एसोसिएशन के चुनाव शुक्रवार को न्यायालय परिसर में बने बार कक्ष में होंगे। अध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट ललित मारू और एडवोकेट गणेश मेघवाल के बीच आमने-सामने की टक्कर है। बार संघ चुनाव में बार संघ के सदस्य वकीलों के 141 वोट है। जिनमें से 22 सदस्य प्रेक्टिस सर्टिफिकेट का नवीनीकरण नहीं करवाने व कुछ एआईबीई परीक्षा नहीं पास करने के लिए मतदान नहीं दे सकेंगे। दोनों प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ प्रचार अभियान में जुटे है। एक एक वोट से व्यक्तिगत संपर्क किया जा रहा है। अन्य लोगों से भी वोट देने की सिफारिशें हो रही है। चुनाव अधिकारी कैलाश सारस्वत ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रारंभ होगी। मतदान 10 बजे शुरू होगा और शाम 4 बजे तक जारी रहेगा। मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद मतों की गणना की जाएगी। वहीं विजयी प्रत्याशी के नाम की घोषणा के साथ ही पद की शपथ भी दिलवाई जाएगी। चुनाव से पहले प्रत्याशी ललित मारू ने अपनी भावनाएं साझा करते हुए श्रीडूंगरगढ़ ONE को बताया कि चुनाव एक प्रक्रिया मात्र है और हम सभी आपस में सहयोगी है। चुनाव सौहार्दपूर्ण ही संपन्न होंगे। वहीं एडवोकेट गणेश मेघवाल ने श्रीडूंगरगढ़ ONE को बताया कि शांतिपूर्ण व प्रेम भाव से प्रचार प्रसार करते हुए व्यक्तिगत संपर्क किया जा रहा है। परिणाम जो भी हो हम सभी साथ साथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़