WhatsApp Menu
बीएससी प्रथम वर्ष की परीक्षा देने गया छात्र हुआ लापता, परिजन परेशान, की मदद की अपील  |  शीतला मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, धोक लगाकर मांगी बच्चों के लिए मंगलकामनाएं  |  श्रीडूंगरगढ़ में शीतला माता की पूजा, घरों में लगाया बासी भोजन का भोग; मंदिर में उमड़े श्रद्धालु  |  11 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  रात 10 बजे नशे में धुत आरोपी घर में घुसे, फोड़ दिया सिर, मामला दर्ज।  | 

संजय पारीक को मिला राजस्थान पत्रिका पत्रकारिता पुरस्कार-2025 का श्रेष्ठ स्टोरी (ब्यूरो) का द्वितीय पुरस्कार, मिल रही बधाइयां।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 4 जनवरी 2026। राजस्थान पत्रिका पत्रकारिता पुरस्कार-2025 का श्रेष्ठ स्टोरी (ब्यूरो) का द्वितीय पुरस्कार श्रीडूंगरगढ़ के पत्रिका ब्यूरो चीफ संजय पारीक को मिला है। पारीक को श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल में परिवार नियोजन घोटाला पर प्रकाशित चर्चित स्टोरी “फैमिली प्लानिंग फाइल में…’फर्जी प्लानिंग’ से महिलाओं को लगा दी किट, एक साल तक चलता रहा फर्जीवाड़ा.. किट आई नहीं, 300 महिलाओं को ‘हवा’ में लगा दी गर्भनिरोधक किट।“ शीर्षक की खबर के लिए मिला है। जयपुर में आयोजित समारोह में पुरस्कार की घोषणा हुई। विदित रहें इससे पूर्व भी राजस्थान पत्रिका पत्रकारिता पुरस्कार-2022 का पुरस्कार भी पारीक को 8 जनवरी 2023 को श्रेष्ठ स्टोरी (ब्यूरो) वर्ग का प्रथम पुरस्कार भी मिला था। जो दुकानों पर बिक रहा जन्म का फर्जी प्रमाण पत्र.. के लिए दिया गया था। क्षेत्र में पत्रकारिता जगत में लगातार सक्रिय पारीक की सफलता पर वरिष्ठ पत्रकार विशाल स्वामी, एनवीपी अध्यक्ष तुलछीराम चोरड़िया, तोलाराम मारू, कैलाश राजपुरोहित, अशोक पारीक सहित अनेक लोगों ने प्रसन्नता जताते हुए बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़