WhatsApp Menu
रूकवाई इनोवा गाड़ी, देशी शराब और बीयर बरामद की, आरोपी को गिरफ्तार किया  |  सुचिता लिखमादेसर और लिछमा लोडेरा के सरकारी स्कूलों की टॉपर, शत-प्रतिशत रहा परिणाम  |  श्रीडूंगरगढ़ के होनहार, जिन्होंने गौरवान्वित किया अंचल को देखें सभी प्रतिभाओं के फोटो और करें सराहना। भाग- 2  |  चैत्र चतुर्दशी को तोलियासर में उमड़े श्रद्धालु, मंदिर में भारी भीड़  |  प्रवेशार्थियों को मिलेंगे फीस छूट छात्रवृत्ति, ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र और उपहार, यहां देखें अपना रिजल्ट…  | 

श्रीडूंगरगढ़ से पढें धार्मिक खबरें एकसाथ एक नजर में

श्रीडूंगरगढ़, [दिनांक]। श्रीडूंगरगढ़ में दुर्गाष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। आज एजी मिशन स्कूल में कन्या पूजन का आयोजन हुआ, जहाँ छोटी-छोटी कन्याओं की पूजा की गई और उन्हें प्रेमपूर्वक भोजन कराकर उपहार दिए गए।

स्कूल संचालक डॉ. रजनीश कौशिक और प्राचार्य सुनीता कौशिक ने कन्याओं का पूजन कर उन्हें देवी रूप में सम्मानित किया। इस अवसर पर स्कूल का वातावरण भक्तिमय हो गया था।

वहीं, आज शहर के अनेक घरों में भी कन्या पूजन के आयोजन हुए। श्रद्धालुओं ने नौ दिनों तक व्रत और उपवास रखकर माता दुर्गा की आराधना की। कल कन्या भोज के साथ वे व्रत का पारण करेंगे। घरों में कन्याओं को लाड-प्यार से भोजन कराया गया और उन्हें उपहार भेंट किए गए।

आज शाम सवा आठ बजे बिग्गाबास में बंगाली समाज द्वारा आयोजित दुर्गा महोत्सव में दुर्गाष्टमी की विशेष महाआरती का आयोजन होगा। बंगाली समाज के साथ-साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस आरती में शामिल होंगे। सूत्रों के अनुसार आरती के बाद डांडिया का भी आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने माता के सभी श्रद्धालुओं से इस पावन अवसर पर पूजन में शामिल होने का आग्रह किया है।

कल कालूबास में विशाल भजन संध्या व तेजा गायन का भव्य आयोजन होगा। भगवान पुत्र मघाराम ज्याणी परिवार द्वारा आयोजित इस जागरण में बंटी नागौरी और मनीष मारू भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। वहीं, तेजा गायन की परंपरागत प्रस्तुति भैरूराम गुर्जर और महावीर गुर्जन द्वारा दी जाएगी।

आरके नागौरी झांकी प्रस्तुत करेंगे, जबकि महेंद्र देवासी और मटकी डांसर संजय वैष्णव नृत्य प्रस्तुतियां देंगे। माना जा रहा है कि बड़ी संख्या में लोग तेजा गायन में शामिल होंगे। परिवार ने सभी तेजा भक्तों से जागरण में पहुंचने का आग्रह किया है। यह आयोजन क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का संचार करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़