आपणो संघ ध्वजाबंध धारी की तीसरी फेरी की तैयारियां प्रारंभ, श्रद्धालुओं में उत्साह।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। शुक्रवार देर रात विश्वकर्मा मंदिर प्रांगण में आपणो संघ ध्वजाबंध धारी के सदस्यों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में रामदेवरा के लिए तीसरी फेरी की पैदल यात्रा की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। संघ अध्यक्ष केके जांगिड़ ने बताया कि सरकारी अस्पताल के निकट स्थित बाबा रामेदव मंदिर से आगामी 21 अगस्त 2025, गुरूवार को सुबह 7:45 बजे बाबा की विशेष ज्योत आरती के बाद धूमधाम से संघ रवाना होगा। संघ के बनवारी स्वामी, रामप्रताप सारस्वत, दिलीप सिंह राजपूत, धर्मचन्द तावनियां ने भी बताया कि इस बार संघ में महिलाओं के लिए भी विशेष रूप से अलग से व्यवस्था की जाएगी। यात्रियों के लिए गणवेश संघ द्वारा ही दी जाएगी। पुरुष यात्री के लिए टीशर्ट और पायजामा व महिला यात्री के लिए साड़ी की व्यवस्था की गई है। वहीं प्रति यात्री शुल्क 4100 रूपए रखी गई है। यात्रियों के विभिन्न प्रकार सुविधाएं की जाएगी और इसलिए संघ यात्री संख्या सिमित रखी गई। केवल 100 सदस्यों की संख्या ही यात्री रूपए में अपना रजिस्ट्रेशन करवा कर गणवेश प्राप्त कर सकते है। बैठक में नरेंद्र कूकना, लीलाधर सुथार, रामदेव सोनी, विकास भार्गव, नारायण प्रजापत, रामदेव, कन्हैयालाल स्वामी सहित अनेक सदस्य शामिल रहें। संघ में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन 9024660446 या 8058058805 पर संपर्क किया जा सकता है।
16 जुलाई को प्रारंभ होगा झूलेलाल चालिसा महोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। सिंधी समाज द्वारा हर्षोल्लास के साथ आगामी 16 जुलाई से श्रीझूलेलाल चालिसा महोत्सव प्रारंभ किया जाएगा। महोत्सव विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ 25 अगस्त तक चलेगा। समाज के रवि रिझवानी ने बताया कि शुक्रवार देर रात संत कवरराम भवन में सिंधी पंचायत अध्यक्ष श्रवणकुमार गुरनाणी व मंत्री अशोक वासवानी की अगुवाई में महोत्सव को लेकर तैयारी बैठक ली गई। जिसमें समाज के अनेक मौजिज लोग शामिल हुए। बैठक में सदस्यों ने निर्णय लिया कि 16 जुलाई को प्रथम दिन साध मुकेश कुमार के साथ 7.30 बजे झंडारोहण किया जाएगा। सुबह 8:30 बजे से 10 बजे तक कलश यात्रा निकाली जाएगी व शाम 7 बजे सत्संग व झूलेलाल चालिसा का पाठ किया जाएगा। चालिसा पाठ प्रति दिन शाम को 8 बजे होगा व प्रति शुक्रवार विशेष रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। महोत्सव में सिंधी समाज की महिलाओं सहित बुजुर्ग, युवा व बच्चे भी शामिल होंगे।
दादोसा महाराज के पदयात्री रवाना होंगे भव्य जुलूस के साथ।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। आगामी 12 अगस्त को परसनेऊ दादोसा महाराज के दर्शनार्थ दधिमथी माता मंदिर से भव्य जुलूस के साथ पैदल यात्री संघ रवाना होगा। भक्तगण दोपहर चार बजे मंदिर में विशेष पूजा अर्चना के साथ गाजे बाजे से रवाना होंगे तथा 13 अगस्त की सुबह 9 बजे परसनेऊ पहुंचे दादोसा महाराज के दर्शन करेंगे। संघ के साथ दादोसा महाराज की अखंड ज्योत भी जुलूस के साथ रहेगी।