WhatsApp Menu
खबर का असर: 1 घंटे में मिला टैक्सी में छूटा बैग, चालक की ईमानदारी आई काम  |  लर्न एंड फन स्कूल में प्रवेशोत्सव के दौरान होगी 10 दिवसीय फ्री डेमो क्लासेज।  |  टैक्सी में छूटा बैग, चालक ने ईमानदारी दिखाकर लौटाने की अपील की  |  2 अप्रैल को विजयपाल पहलवान की स्मृति में महिला व पुरूष पहलवानों का होगा कुश्ती दंगल, बैठक में तैयारियों को दिया अंतिम रूप।  |  शीश देवली रीड़ी और धड़ देवली बिग्गाजी में चैत्र मेला प्रारंभ, श्रद्धालुओं में उत्साह।  | 

श्रीडूंगरगढ़ से पढें दो खास खबरें एकसाथ

नागरिक विकास परिषद भवन में आयोजित इस बैठक में वक्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन से सत्य और कर्तव्य के प्रति निष्ठा की प्रेरणा लेने की बात कही। माना जाता है कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन एक प्रेरणादायक उदाहरण है, जो हमें धर्म और नैतिकता के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है।

बैठक में प्रांतीय मंत्री परमेश्वर जोशी ने अतिथि के रूप में भाग लिया। प्रखंड मंत्री दीपक सेठिया ने सभी कार्यकर्ताओं का परिचय कराया। इसके बाद प्रांतीय मंत्री ने पिछले कार्यक्रमों की समीक्षा की और आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तय करते हुए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर विहिप संरक्षक भंवरलाल दुगड़, जिलाध्यक्ष जगदीश स्वामी, जिला सहमंत्री वासुदेव सारस्वत, प्रखंड अध्यक्ष रविकांत सैनी, श्यामसुंदर जोशी, नगर मंत्री मनीष नौलखा, पूर्णमल स्वामी, भीखाराम सुथार, मुकेश प्रजापत, फतेहसिंह सुथार, शुभम बोथरा, महेंद्र राजपूत, पवन व्यास, मोहित बोरड, मीनाक्षी डागा, मीना मोरवानी, प्रेक्षा पुगलिया, संतोष नाई, यशोदा सिद्ध, कुसुम प्रजापत सहित बजरंग दल, मातृशक्ति और दुर्गावाहिनी के सदस्य भी उपस्थित थे। बैठक का संचालन प्रखंड मंत्री दीपक सेठिया ने किया।

बजरंग दल के युवा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। बजरंग दल के प्रखंड संयोजक महेंद्र राजपूत ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि क्षेत्र में लगातार सड़कों पर गौवंश को कुचले जाने की घटनाएं हो रही हैं, जिससे हिंदू समाज में आक्रोश है।

उन्होंने प्रशासन से ऐसे चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। बजरंग दल का कहना है कि गौवंश भारतीय संस्कृति में पूजनीय है और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन का कर्तव्य है।

इस अवसर पर पवन व्यास, मोहित बोरड, ओमसिंह राजपुरोहित, योगेश सारस्वत, सौरभ, करण जाड़ीवाल, मनीष गिरी, ओमपाल सिंह जोधासर, विष्णु नाई, किशन पूरी, गोविंद माली, गोपी मेघवाल, शुभम बोथरा, अनिल जाड़ीवाल, गौरव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़