WhatsApp Menu
लूणकरणसर में रात्रि गश्त के दौरान पुलिस की कार्रवाई: 159.5 ग्राम एमडी नशा और 1 लाख रुपए बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार  |  महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया 11 मार्च से, 14 से 23 मार्च तक होंगे ऑनलाइन आवेदन  |  श्रीडूंगरगढ़ से अपराध व दुर्घटना की तीन खबरें पढें एकसाथ  |  बिग्गा स्टैंड के पास पिकअप-बाइक की आमने-सामने टक्कर: 32 वर्षीय युवक घायल, पैर में फ्रैक्चर  |  आईएएस सुनील के स्वागत में बिछाए पलक पांवड़े, अनेक स्थानों पर हुआ सम्मान, दी बधाइयां  | 

श्रीडूंगरगढ़ से पढें दो अपराध खबरें

अवैध शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। बुधवार को श्रीडूंगरगढ़ पुलिस के एसआई राजेंद्र कुमार ने गश्त के दौरान कालू रोड पर अवैध शराब बेचने की फिराक में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दल ने मोमासर बास निवासी अर्जुन वाल्मिकी को 30 पव्वों के साथ गिरफ्तार किया और आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर जांच एसआई रतनलाल को सौंप दी है।
तेज आवाज में गाने बजाने पर एक युवक को पकड़ा।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। पुलिस एएसआई ग्यारसीलाल ने थाने के सामने एक टैक्सी में तेज आवाज में डेक पर गाने बजाने पर एक युवक को पकड़ लिया। ग्यारसीलाल ने बताया कि बिग्गाबास निवासी मुबारिक काजी को टैक्सी में तेज आवाज में गाने बजाकर ध्वनि प्रदूषण करने और थाना कार्य में व्यवधान पैदा करने पर पकड़ा गया व डेक जब्त कर ली गई। पुलिस ने आरोपी को पाबंद कर जमानत पर छोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़