पंचमुखी बालाजी क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता वार्ड 2 श्रीडूंगरगढ़, उपविजेता रही ठुकरियासर टीम।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। क्षेत्र के गांव जैतासर में 30 दिसंबर को प्रारंभ हुई पंचमुखी बालाजी क्रिकेट प्रतियोगिता शनिवार को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ संपन्न हुई। प्रतियोगिता में कुल 46 टीमें शामिल हुई जिनको पछाड़ते हुए वार्ड 2 श्रीडूंगरगढ़ की टीम विजेता रही। विजेता टीम के कप्तान फौजी रामनिवास आंवला ने पुरस्कार राशि 21 हजार में से 11 हजार रूपए जैतासर गौशाला में दान कर सराहना बटोरी। मैन ऑफ द सीरीज व बेस्ट बॉलर का खिताब भी आंवला ने ही हासिल किया। दर्शकों ने दिल खोल कर टीम के श्रेष्ठ प्रदर्शन की सराहना की। वहीं फाइनल मैच में कांटे की टक्कर के रोमांचक मैच में उपविजेता ठाकुरजी क्रिकेट क्लब ठुकरियासर टीम रही। टीम के मनोज शर्मा ने बेस्ट बल्लेबाज का खिताब जीता। अतिथि हीरामराम गोदारा, मुन्नीराम स्वामी, दुर्गाराम नैण, रेवंत राम खिलेरी ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता के आयोजन में सेवा दे रहें सक्रिय युवा कार्यकर्ताओं का भी सम्मान किया गया। आयोजन मंडल के सदस्य राजूदास, किशन पंडित, गिरधारी शर्मा, धीरज शर्मा, रामदयाल नैण, तिलोकदास आदि ने सभी का आभार जताया।
पूनरासर में 14 जनवरी से होगा श्रीजसनाथजी क्रिकेट कप 2026 का आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। क्षेत्र के गांव पूनरासर में आगामी 14 जनवरी से गांव के माँ ब्रह्माणी स्टेडियम में श्रीजसनाथजी क्रिकेट कप 2026 का आयोजन होगा। ग्रामीण स्तरीय प्रतियोगिता में 12 जनवरी तक उपखंड की क्रिकेट टीमें अपना पंजीकरण करवा सकती है। आयोजक सदस्यों ने बताया कि प्रतियोगिता में एंट्री के लिए 7891066110 या 8107318108 पर संपर्क कर सकते है। सदस्यों ने बताया कि खिलाड़ी का आधार कार्ड होना अनिवार्य होगा और एक टीम में एक ही गांव के खिलाड़ी शामिल होंगे। 14 जनवरी को सुबह 9 बजे अतिथियों द्वारा प्रतियोगिता का उद्घाटन किया जाएगा। वहीं विजेता टीम को 21 हजार नगद व उपविजेता को 11 हजार नगद के साथ चमचमाती ट्राफियां दी जाएगी।