आयोजन समिति के प्रहलाद राय सारस्वा ने बताया कि यह कथा 6 से 12 सितंबर तक प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक चलेगी। इसके साथ ही, उसी पंडाल में शाम 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक नानी बाई रो मायरो कथा का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे श्रोताओं को भक्ति और प्रेम की दोहरी अनुभूति होगी।
कथा के शुभारंभ से पहले, गाँव के शिव परिवार मंदिर परिसर में शुक्रवार को इस भव्य धार्मिक आयोजन के बैनर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर गाँव के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे, जिनमें भागीरथ सारस्वा, जगदीश सारस्वा, बाबूलाल सारस्वा, एडवोकेट रामेश्वरलाल सारस्वा, गोरधन सारस्वा, सत्यनारायण सारस्वा, लिखमाराम भादू, कानाराम भादू, भंवरलाल सुथार, सीताराम सुथार, हुकमाराम भादू, डाक्टर जेपी भादू, मांगीलाल भादू, लिछमणराम भादू, नेतादास स्वामी, मुरलीदास स्वामी, श्रवण नाई, दिनेश बुच्चा, रामचन्द्र पूनियां, भोमाराम दुगरिया, पुजारी चक्रपाणि गोड़, सीताराम, रिखाराम लेघा, मनोज सोनी, नवरंग भादू, किशनाराम भादू, गोपाल सुथार, रामचन्द्र जाट अक्कासर वाले, पुजारी काशीराम सारस्वा, पूर्व उपसरपंच महेश सारस्वत, और धर्मेंद्र स्वामी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल थे। सभी ने मिलकर इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।
बिग्गा बास से अंतराष्ट्रीय दोस्ताना पूनरासर पैदल यात्री संघ 29 अगस्त को अपनी पांचवीं फेरी के लिए रवाना होगा। संघ अध्यक्ष चंद्रप्रकाश स्वामी ने बताया कि इस बार भी संघ सदस्य पूरे उत्साह के साथ तैयारियों में जुटे हैं। 29 अगस्त को दोपहर 3 बजे बिग्गाबास के हनुमानजी मंदिर से संघ रवाना होकर मुख्य बाजार से गुजरेगा।
श्रद्धालुओं को भक्तिमय माहौल में डुबोने के लिए, 26 अगस्त को रात 8 बजे मंदिर प्रांगण में संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन किया जाएगा, जिसे पवन कुमार व्यास एंड पार्टी द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। स्वामी ने बताया कि जो भी श्रद्धालु बाबा के दरबार में पैदल फेरी देना चाहते हैं, वे 26 अगस्त तक अपना अग्रिम पंजीयन करवा सकते हैं। इच्छुक पदयात्री 7014176212, 9057347606 या 7424946966 पर संपर्क कर सकते हैं।
मित्र मंडल श्रीडूंगरगढ़ के बैनर तले आगामी 1 सितंबर को श्रीकोडमदेसर पैदल यात्री संघ वसुंधरा कॉलोनी के भैरूंजी मंदिर से दोपहर 3:15 बजे रवाना होगा। संघ अध्यक्ष राजू सोनी ने बताया कि संघ सदस्यों की बैठक में व्यवस्था संबंधी निर्णय लिए गए। यह संघ की दूसरी फेरी होगी और इस बार महिलाएं भी संघ में शामिल हो सकेंगी।
बैठक में उपाध्यक्ष सुशील कुमार नाई, कोषाध्यक्ष हरिओम नाई, ठाकर नाई, अरुण सैन, राधे सैन, किशन सैन, सोनू सैन, मुकेश, श्याम, जमना, रामकिशन जाट, रामदेव, रामलाल सैन सहित अनेक भैरव भक्त शामिल हुए। संघ में शामिल होने के लिए श्रद्धालु 9928338458 या 9982151777 पर संपर्क कर अपना स्थान सुनिश्चित करवा सकते हैं।
उधर, क्षेत्र के गांव दुलचासर से आज सुबह सात बजे बाबा रामदेव मंदिर से रूणिचा पैदल यात्री संघ गाजे-बाजे के साथ रवाना हुआ। गांव में पदयात्रियों ने जुलूस निकाला और विभिन्न झांकियां सजाईं। ग्रामीणों ने जयकारों के साथ संघ को यात्रा की शुभकामनाएं दीं।
इन सभी आयोजनों से क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल बना हुआ है, और लोग बड़ी संख्या में इन धार्मिक यात्राओं में भाग लेने के लिए उत्सुक हैं।