WhatsApp Menu
दो बच्चों सहित महिला को भगा ले जाने के आरोप में एक नामजद के खिलाफ मामला दर्ज, पढें पूरी खबर।  |  22 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  गणगौर उत्सवों की मची है धूम  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ  |  भागवत कथा में दूसरे दिन राजा परीक्षित के प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु।  | 

श्रीडूंगरगढ़ से पढें कुछ खास खबरें एकसाथ न्यूज एक्सप्रेस में..

JNU और पांडिचेरी विश्वविद्यालय में SFI की जीत का श्रीडूंगरगढ़ में मनाया जश्न।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) दिल्ली और पांडिचेरी विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनावों में SFI की जीत के बाद श्रीडूंगरगढ़ में SFI कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता जताते हुए जश्न मनाया। माकपा कार्यालय के सामने छात्रों ने पटाखे छोड़े और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। छात्र नेता गौरव टाडा ने इसे छात्र एकता की जीत बताया। इस मौके पर तहसील सचिव प्रतीक शर्मा, उपाध्यक्ष अकरम काज़ी, शौकीन काज़ी, प्रताप सिंह सोलंकी, तालीम, राजेश, बनवारी स्वामी, विकास शर्मा, हसन, अली शेर, और गौरव शर्मा सहित अनेक छात्र मौजूद रहें।

राजकीय महाविद्यालय में एकदिवसीय कार्यशाला में नशामुक्ति की प्रेरणा दी।  
श्रीडूंगरगढ़ ONE 7 नवंबर 2025। राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में नई किरण नशा मुक्ति अभियान के तहत एक दिवसीय नशामुक्ति कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में  मुख्य वक्ता के रूप में एसबीआई के रिटायर्ड चीफ मैनेजर आसकरण शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणाम विस्तार से समझाते हुए नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। आसकरण ने साइबर क्राइम के बारे में भी जानकारी देते हुए बैंक द्वारा दिए जाने वाले शैक्षिक लॉन के बारे में, विश्वकर्मा योजना के बारे में विस्तार से जानकारी विद्यार्थियों को अवगत करवाया। इसी के साथ वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत भी गाया गया जिसमें सभी विद्यार्थी व कॉलेज स्टाफ शामिल हुआ। प्राचार्य महावीर नाथ ने आसकरण का विशेष आभार जताते हुए सभी का आभार जताया।

बीकानेर को मिले 17 थानेदार।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। विभागीय पदोन्नति के जरिए एसआई से इंस्पेक्टर बनकर बीकानेर रेंज में आए 47 इंस्पेक्टर को जिलों में भेजा गया है। जिलों के एसपी उन्हें पोस्टिंग देंगे। बीकानेर रेंज के आईजी हेमंत शर्मा ने लिस्ट जारी कर नवपदोन्नत 47 इंस्पेक्टर को जिले आवंटित किए है। इनमें बीकानेर को 17, श्रीगंगानगर व चूरू को 12-12 व हनुमानगढ़ में 6 इंस्पेक्टर को भेजा गया है। इंस्पेक्टर भोलाराम, विक्रम तिवाड़ी, अजय कुमार, चंद्रजीत सिंह, जसवीर कुमार, रेणुबाला, राकेश स्वामी, परमेंश्वर सुथार, नवनीत सिंह, राजीव रॉयल, भजनलाल, विशु शर्मा, सुमन शेखावत, सुषमा कुमारी, सविता डाल, संध्या और इंद्रलाल को बीकानेर जिला मिला है। वहीं विदित रहें इंस्पेक्टर की कमी के कारण रेंज के अनेक थानों में एसआई को एसएचओ लगा रखा था। अब उन्हें हटाकर इंस्पेक्टर को एसएचओ लगाया जाएगा। अनेक पुलिस थानों में लेग इंस्पेक्टर को भी बदला जाएगा, एसपी ने नए एसएचओ लगाने के लिए मशक्कत शुरू कर दी है। वहीं थानों की कमान संभालने के लिए दावेदार भी हाथ पांव मार रहें है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़