WhatsApp Menu
सोलर प्लांट के लिए फिर चली आरी, दो रातों में काट डाले 100 खेजड़ी के पेड़, ग्रामीणों में रोष।  |  एक ही रात में खेत से पट्टी गेट हुए चोरी, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज।  |  जिला स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी हुए सम्मानित, कर्नल नैण ने जीवन में नियमित खेल को शामिल करने की प्रेरणा दी  |  सच्चे भक्तों के गुणगान से गूंजा नेहरू पार्क, कल होगा कृष्ण जन्मोत्सव  |  मातृ शक्ति व दुर्गा वाहिनी की नई कार्यकारिणी घोषित, धर्म यात्रा में अधिक सहभागिता का आह्वान, देखें फ़ोटो  | 

श्रीडूंगरगढ़ से पढें कुछ खास खबरें एकसाथ न्यूज एक्सप्रेस में..

श्रीडूंगरगढ़ में शुक्रवार का दिन विविध गतिविधियों से भरा रहा। एक ओर जहाँ चुनावी तैयारियों को लेकर बैठकों का दौर चला, वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय एकता दिवस और दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विद्यालयों में संवाद कौशल से लेकर बैंकिंग की बुनियादी जानकारी दी गई और विद्यार्थियों ने देश के लिए समर्पित विभूतियों को याद किया।

पंचायत समिति सभागार में श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) और सुपरवाइजरों के लिए एक दिवसीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे शुरू हुआ यह प्रशिक्षण तीन पारियों में संपन्न हुआ। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर पवन कुमार ने आयोग द्वारा जारी पीपीटी के माध्यम से बीएलओ को घर-घर जाकर मतदाताओं को परिगणना पत्र प्रदान करने और उन्हें इस संबंध में पूरी जानकारी देने का आह्वान किया। विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर मनीष कुमार सैनी ने बूथ लेवल अधिकारियों को आयोग के नवीन दिशा-निर्देशों से अवगत कराया। निर्वाचन अधिकारी शुभम शर्मा ने सभी बीएलओ और सुपरवाइजरों को पूर्ण निष्ठा और लगन के साथ कार्य करने और यह सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया कि कोई भी पात्र मतदाता छूटे नहीं। सहायक निर्वाचन अधिकारी रमेशसिंह चौहान ने एसआईआर (SIR) से संबंधित जानकारी दी और अधिकारियों की शंकाओं का निवारण किया। प्रशिक्षण का उद्देश्य आगामी मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 को सफल बनाना है।

कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के शहादत दिवस और देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई गई। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की और देशहित में उनके योगदान को याद किया। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने कहा कि दोनों का जीवन देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए समर्पित था। सभी ने देश की एकता, भाईचारे और लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लिया। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष ओमप्रकाश गुरावा, नगरपालिका प्रतिपक्ष नेता अंजू पारख, सेवा दल के संभाग प्रभारी विमल भाटी, वरिष्ठ नेता कन्हैयालाल सोमानी, हीरालाल जाट, सीताराम बाना, मनोज पारख, राजेश मंडा, राकेश सिद्ध, सुभाष गोदारा, यश पारख सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आड़सर के राउमावि में व्यावसायिक शिक्षा के तहत कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए संवाद कौशल और बैंकिंग विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। शिक्षाविद राज सर ने विद्यार्थियों को अच्छे संवाद के लिए आत्मविश्वास को महत्वपूर्ण बताया और विषय की पूरी जानकारी होने की बात कही। उन्होंने आत्मविश्वास विकसित करने के लिए निरंतर अभ्यास, सकारात्मक सोच और सही बॉडी लैंग्वेज का महत्व समझाया। राज सर ने बैंकिंग की बुनियादी जानकारियां जैसे क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, चालू खाता और बचत खाता के बारे में भी बताया। विद्यालय प्रभारी किशोरसिंह, व्यावसायिक शिक्षा प्रभारी गोवर्धन और प्रशिक्षक ऋतु पारीक ने कार्यक्रम की जानकारी दी। स्कूल प्रबंधन ने राज सर का आभार व्यक्त किया।

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लिखमादेसर में राष्ट्रीय एकता दिवस पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। सरदार वल्लभ भाई पटेल और इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। रामरतन ने सरदार पटेल और इंदिरा गांधी के जीवन पर विचार व्यक्त करते हुए जयंती और उत्सवों से प्रेरणा लेने की बात कही। जीवणराम ने एकता दिवस पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कविता प्रस्तुत की। विद्यालय के विद्यार्थियों ने भी कविता और प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किए। अंत में सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली।

उदरासर के वैद्य मघाराम राउमावि में भी राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। संस्था प्रधान ने सरदार पटेल के बारे में जानकारी देते हुए राष्ट्रीय एकीकरण में उनके महत्व के बारे में बताया। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भी याद किया गया। इस अवसर पर मेगा पीटीएम का आयोजन किया गया, जिसमें अभिभावकों ने बच्चों की प्रगति के बारे में जानकारी ली। सभी विद्यार्थियों को कृष्ण भोग में हवला और सब्जी पूरी का भोजन करवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़