WhatsApp Menu
75 गांवों के विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क बस सेवा, बच्चे भाग ले सकेगें ओलंपियाड़ में।  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  श्रीडूंगरगढ़ में नेत्रदान जागरूकता के लिए Meet & Greet, डॉक्टरों व स्टाफ से संवाद  |  लखासर में CSR फंड से 4 वाटर कूलर भेंट, स्कूल व अस्पताल को राहत  |  श्रीडूंगरगढ़ में GK की बड़ी परीक्षा का ऐलान: छात्रों के लिए सुनहरा मौका, जीत सकते हैं ₹7100 तक के पुरस्कार  | 

श्रीडूंगरगढ़ से पढें कुछ खास खबरें एकसाथ न्यूज एक्सप्रेस में..

श्रीडूंगरगढ़ के वार्ड 26 के निवासियों के लिए सोमवार का दिन राहत लेकर आया। पुगलिया गेस्ट हाउस से आगे, संपत्त पुगलिया वाली गली के परिवारों ने गली में व्याप्त गंदगी की समस्या को उठाया था। वरिष्ठ नागरिक सुरेंद्र मालू, राहुल बैद, सुखमाल देवी गंग, कमल जैन, रोहित सिंघी और रवि परिहार ने इस विषय पर ध्यान आकर्षित किया था। इस खबर को श्रीडूंगरगढ़ ONE ने प्रमुखता से प्रकाशित किया, जिसका त्वरित असर हुआ। पालिका के सफाई निरीक्षक हरीश गुर्जर ने खबर का संज्ञान लेते हुए तत्काल सफाई कर्मचारियों को मौके पर भेजा और गली की सफाई करवाई। क्षेत्रवासियों ने इस त्वरित कार्यवाही के लिए पालिका का आभार व्यक्त किया है।

रविवार को आड़सर बास स्थित ओसवाल पंचायत भवन में एक सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में वार्ड 29, 33 और 36 के नागरिकों ने अपनी समस्याओं के साथ भाग लिया, जिनमें से कई का मौके पर ही समाधान किया गया। पार्षद भरत सुथार ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी श्रीवर्धन शर्मा के साथ-साथ जलदाय विभाग, बिजली विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, रसद विभाग, परिवहन विभाग, आयुर्वेद विभाग, चिकित्सा विभाग, ई-मित्र, कृषि विभाग और पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे। इस अवसर पर वार्ड 36 के बंशीधर सुथार, वार्ड 29 के पार्षद प्रतिनिधि चांदरतन सेठिया, राधेश्याम नाई, जसकरण राठौड़, मांगीलाल सिंगराजभाटी, भगवान नाई, हनुमान सुथार, भवानीशंकर सुथार, पवन कुमार नाई सहित बड़ी संख्या में मोहल्ले के लोग मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ के उपजिला अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ और दंत चिकित्सक की कमी के कारण आमजन को लंबे समय से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वरिष्ठ नागरिक और नागरिक विकास परिषद के अध्यक्ष तुलसीराम चौरड़िया ने सोमवार को जिला चिकित्सा अधिकारी को पत्र लिखकर अस्पताल में इन चिकित्सकों की नियुक्ति करने की मांग की है। चौरड़िया ने पत्र में लिखा है कि क्षेत्र की महिलाओं को आए दिन परेशानी के कारण बीकानेर जाना पड़ता है, जिससे उन्हें समय और धन की बर्बादी के साथ-साथ शारीरिक कष्ट भी सहना पड़ता है। उन्होंने दंत रोगियों की समस्या को भी उजागर करते हुए कहा कि उन्हें भी इलाज के लिए बीकानेर जाना पड़ता है। चौरड़िया ने दोनों पदों पर डॉक्टरों की नियुक्ति कर आमजन को राहत देने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़