WhatsApp Menu
28 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  75 गांवों के विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क बस सेवा, बच्चे भाग ले सकेगें ओलंपियाड़ में।  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  श्रीडूंगरगढ़ में नेत्रदान जागरूकता के लिए Meet & Greet, डॉक्टरों व स्टाफ से संवाद  |  लखासर में CSR फंड से 4 वाटर कूलर भेंट, स्कूल व अस्पताल को राहत  | 

श्रीडूंगरगढ़ से पढें कुछ खास खबरें एकसाथ न्यूज एक्सप्रेस में..

आज कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रदेशाध्यक्ष महबूब दीवान चोपदार बीकानेर दौरे पर रहे। जयपुर से बीकानेर जाते हुए श्रीडूंगरगढ़ में उनका कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। घुमचक्कर के नज़दीक एक होटल पर युवा नेता गोल्डन तंवर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। इस अवसर पर संगठन को मज़बूत बनाने और क्षेत्र की राजनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान राजू खां, अकरम कुरैशी, आज़म खोखर, जब्बार सोलंकी, आसिफ़ खोखर, तौफ़ीक राईन, रियाज, सोयल, धनराज, राजू तेजी, किशन, अल्ताफ़ और जुनैद खोखर जैसे कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जिले के लिखमादेसर गाँव की बेटी माया ज्याणी ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। पवनकुमार ज्याणी की पुत्री माया ने जिला स्तरीय 14 वर्षीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में एक रजत (सिल्वर) और एक कांस्य (ब्रॉन्ज) पदक जीतकर अपने गाँव और परिवार का नाम रौशन किया है। बीकानेर में आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले भर से बड़ी संख्या में एथलीटों ने भाग लिया था, जहाँ माया ने 400 मीटर दौड़ में दूसरा और 200 मीटर दौड़ में तीसरा स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि के बाद माया का राज्य स्तर के लिए भी चयन हुआ है। परिजनों और ग्रामीणों ने माया को बधाई देते हुए राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी हैं।

श्रीडूंगरगढ़ के उस्मान चूनगर को पुलिस सहायता संगठन हनुमानगढ़ ने बीकानेर जिले के जिला सचिव पद पर नियुक्त किया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष लालचंद धांधल और हनुमानगढ़ जिलाध्यक्ष रिकी गर्ग ने यह नियुक्ति दी। इस दौरान संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि गरीबों, महिलाओं और निर्बलों को सुरक्षा प्रदान करना, समाज में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाना और पुलिस व जनता के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना ही संगठन का लक्ष्य है। नवनियुक्त जिला सचिव उस्मान चूनगर ने संगठन की नीतियों और नियमों के अनुसार कार्य करने का संकल्प लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़