WhatsApp Menu
खेलों की दो खबरें एक साथ  |  श्रीडूंगरगढ़ से पढ़े न्यूज एक्सप्रेस में खास खबरें एकसाथ  |  पूरक बजट में भी उपेक्षित रहा श्रीडूंगरगढ़, हुई 0 घोषणा, क्षेत्रवासियों में बढ़ रहा है आक्रोश।  |  तुलसी हॉस्पिटल ब्लड सेंटर का शुभारंभ 25 फरवरी को, होगा स्वैछिक रक्तदान शिविर का आयोजन।  |  22 फरवरी को सूरत में सिद्ध समाज का होगा ‘होली स्नेह मिलन 2026’, सांस्कृतिक कार्यक्रम व महाप्रसाद भी आयोजित  | 

श्रीडूंगरगढ़ से पढ़े न्यूज एक्सप्रेस में खास खबरें एकसाथ

1- श्रीगुसांईजी शुद्ध ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता का होगा आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। क्षेत्र के गांव गुसाईंसर बड़ा में 24 फरवरी से श्रीगुसाईंजी शुद्ध ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन होगा। आगामी मंलगवार को सुबह 9 बजे वीर तेजाजी क्रिकेट ग्राउंड में प्रतियोगिता में का उद्घाटन होगा। विजेता को व उपविजेता को पुरस्कृत किया जाएगा और सभी मैच 10-10 ऑवर के खेले जाएंगे। आयोजन समिति द्वारा प्रतियोगिता की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। वहीं टीम देने के लिए खिलाड़ी 9610560423 पर संपर्क कर सकते है।

2- जाट समाज ने मांगा कैप्टन चंद्रचौधरी का सम्मान, बीकानेर में सड़क का नाम करने की मांग।

श्रीडूंगरगढ़ ONE। मंगलवार को बीकानेर के जाट छात्रावास में जाट समाज की सामाजिक बैठक चेतराम थालोड़ की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संत कर्माबाई बालिका छात्रावास के अध्यक्ष श्यामसुदंर आर्य ने क्षेत्र के अमर शहीद कैप्टन चंद्रचौधरी की शहादत को 24 वर्ष बीत जाने के बाद भी बीकानेर में उनके नाम पर कोई सड़क नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण बताया एवं सामूहिक रूप से यह आवाज उठाने की बात कही। बैठक में देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिशनाराम सिहाग, ओमप्रकाश सींवर, अनाज मंडी अध्यक्ष जयदयाल डूडी, आरएलपी जिलाध्यक्ष प्रभुदयाल गोदारा, रामचंद्र पोटलिया आदि मौजूद रहे। बैठक में इस संबध में प्रशासन से पत्राचार करने की जिम्मेदारी कांग्रेस नेता हनुमान चौधरी को दी गई एवं बैठक बाद चौधरी ने शहीद सम्मान समिति के सीताराम सिहाग को साथ लेकर संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा से मुलाकात की व पत्र देकर सर्किट हाउस से कैप्टन चंद्र चौधरी की प्रतिमा के आगे से निकलने वाले मार्ग का नाम कैप्टन चंद्र चौधरी मार्ग रखने की मांग की। पत्र में इस संबध में यूआईटी की उदासीनता पर रोष जताया गया एवं इस संबध में पूर्व विधायक गिरधारीलाला महिया द्वारा 2022 प्रस्ताव दिए जाने को भी याद दिलाया गया।

3- क्षेत्र के सिद्ध समाज के प्रवासियों द्वारा सूरत में होगा होली स्नेह मिलन समारोह।

श्रीडूंगरगढ़ ONE। सिद्ध सम्प्रदाय के निवासी अधिकांश इस क्षेत्र में ही है एवं यहीं से बाहर जाकर प्रवासी बने है। सूरत क्षेत्र के सिद्ध समाज के प्रवासियों द्वारा सिद्ध समाज सेवा ट्रस्ट के बैनर तले आगामी 22 फरवरी को होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने बताया कि गोडादरा क्षेत्र के मेवाड़ क्षेत्रीय राजूपत भवन में आयेजित होने वालो इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक नृत्यों, चंग धमाल, बच्चों की प्रतियोगिताएं एवं प्रसाद का आयोजन होगा।

4- बाजार बीच सफाई अभियान में जुटा राउमावि।

श्रीडूंगरगढ़ ONE। कस्बे के बीच बाजार में एसबीआई मुख्य शाखा के पास स्थित राउमावि की शाखा पिछले 20 वर्षों से बंद पड़ी है एवं इन 20 वर्षों में यहां खंडहर व भारी कचरा हो गया था। अब विद्यालय प्रशासन द्वारा इसकी सुध ली गई है एवं साफ सफाई का विशेष अभियान चलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़