WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ से पढ़े न्यूज एक्सप्रेस में खास खबरें एकसाथ  |  इलियास ने दिया ईमानदारी का परिचय, सड़क पर गिरा पर्स मालिक को लौटाया।  |  लूणकरणसर में मनरेगा बचाओ संग्राम, नई नीति के विरोध में गांव-गांव जनसंवाद  |  पुलवामा हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि: छात्रों ने लगाए भारत माता के जयकारे, आतंकवाद को बताया कायरता  |  टॉपर को फीस में 90% की छूट, शामिल होने वाले सभी विद्यार्थियों को मिलेगी शुल्क में रियायत  | 

श्रीडूंगरगढ़ से पढ़े न्यूज एक्सप्रेस में खास खबरें एकसाथ

वन-विभाग की टीम ने नीलगाय के शिकारी को पकड़ा, आर्म्स एक्ट में हुआ मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ ONE 14 फरवरी 2026। शुक्रवार को गांव सालासर की रोही में बंदूक की गोली से मादा नीलगाय का शिकार करने वाले शिकारी को वन विभाग की टीम ने तत्परता से एक घंटे में गिरफ्तार कर लिया। सहायक वन अधिकारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार को कालूबास निवासी 55 वर्षीय रामचंद्र पुत्र गोविंदराम बनबावरी को गिरफ्तार नीलगाय का शिकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। आरोपी की निशानदेही पर टीम ने बंदूक भी बरामद कर ली। सिंह ने बताया कि आरेापी सालासर की रोही में खेत की रखवाली का कार्य करता है। उसके द्वारा शिकार करने की सूचना भेड़-बकरी चरा रहे चरवाहों ने गणेशसिंह राजपूत को दी और गणेशसिंह ने विभाग को जानकारी दी। विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शिकारी की तलाश करते हुए एक घंटे में उसे गिरफ्तार कर कार्रवाई को अंजाम दिया। आरोपी को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। वनविभाग ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। इस कार्रवाई में वनपाल हरिकिशन, सहायक वनपाल रामकुमार, वनरक्षक सीताराम, राजेंद्र, गिरधारी मदेरणा, किशोर गोदारा, द्रोपदी सहित अन्य स्टाफ सक्रिय रहा।
आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। आरोपी के खिलाफ श्रीडूंगरगढ़ थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। क्षेत्रीय वन अधिकारी की परिवाद पर पुलिस ने आरोपी रामचंद्र बनबावरी के खिलाफ बिना लाइसेंस अवैध लमछड़ बंदूक रखने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

श्रीडूंगरगढ़ में डाक विभाग की समीक्षा एवं पुरस्कार वितरण बैठक आयोजित।
श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 14 फरवरी 2026। डाक विभाग बीकानेर मण्डल के अधीक्षक रामवतार सोनी की अध्यक्षता में श्रीडूंगरगढ़ में समीक्षा एवं पुरस्कार वितरण बैठक का आयोजन शनिवार को संपन्न हुआ। बैठक में श्रीडूंगरगढ़, सूडसर एवं मोमासर उपडाकघरों के तहत कार्यरत ग्रामीण डाक सेवकों एवं विभागीय कर्मचारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान ECR, वित्तीय वर्ष हेतु आवंटित एवं अर्जित व्यवसाय, खाते खुलवाने हेतु चल रहे 51 दिवसीय विशेष अभियान, तथा डाक वितरण व्यवस्था , प्रत्येक घर तक डाक विभाग की सेवाएं पहुंचाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधीक्षक ने प्रत्येक व्यक्ति तक विभाग की योजनाएं पहुंचाने के निर्देश देते हुए सुकन्या समृद्धि, बचत खाता, आवर्ती जमा आदि योजनाओं में अधिकाधिक खाते खोलने पर विशेष जोर दिया।
उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सम्मान
श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE। बैठक में जनवरी माह में आयोजित डाक जीवन बीमा करोड़पति अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डूंगरदास (BPM, उपनी), सृष्टि (BPM, धीरदेसर) तथा कल्पना (BPM, कितासर) सहित अन्य कर्मचारियों को श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सम्मान प्रदान किया गया। अभियान में बीकानेर मण्डल में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर उत्तर उपमण्डल अधिकारी प्रेम सिंह शेखावत एवं श्रीडूंगरगढ़ उपडाकघर के पोस्टमास्टर लेखराज की कार्यशैली की अधीक्षक द्वारा सराहना की गई।
डाक जीवन बीमा में ऐतिहासिक उपलब्धि।
श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE। हाल ही में बीकानेर डाक मण्डल ने डाक जीवन बीमा करोड़पति अभियान में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। निर्धारित 01 करोड़ रुपये के लक्ष्य के मुकाबले मण्डल ने 1,76,45,105 रुपये का प्रीमियम अर्जित कर 176 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की, जो मण्डल के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी प्रीमियम उपलब्धि मानी जा रही है। अभियान के अंतर्गत उत्तर, दक्षिण एवं अन्य उपमण्डलों ने क्रमशः 65 लाख, 61 लाख एवं 51 लाख रुपये का प्रीमियम अर्जित किया। उत्तर उपमण्डल ने 65 लाख रुपये का प्रीमियम अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधीक्षक रामवतार सोनी ने उत्तर उपमण्डल अधिकारी प्रेमसिंह शेखावत सहित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी। इस उपलब्धि के साथ बीकानेर डाक मण्डल पश्चिम राजस्थान क्षेत्र (जोधपुर) में सर्वाधिक डाक जीवन बीमा प्रीमियम अर्जित करने वाला मण्डल बन गया है। अधीक्षक ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से डाक जीवन बीमा योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने हेतु पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़