WhatsApp Menu
खेजड़ी को मिला संरक्षित दर्जा: पर्यावरण प्रेमियों की बड़ी जीत  |  श्रीडूंगरगढ़ से पढ़े न्यूज एक्सप्रेस में खास खबरें एकसाथ  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के आज के भाव  |  मुम्बई में किया अपराध, श्रीडूंगरगढ़ आकर पकड़ा महाराष्ट्र पुलिस ने  |  शिवालयों में लग रहे जयकारे  | 

श्रीडूंगरगढ़ से पढ़े न्यूज एक्सप्रेस में खास खबरें एकसाथ

1- ठाकुरजी को लगाया छप्पन भोग, हुआ भव्य आयोजन।

श्रीडूंगरगढ़ ONE। कस्बे के आडसर बास में ठाकुरजी मंदिर में मदनलाल राठी परिवार द्वारा छप्पन भोग का प्रसाद चढाया गया। इस मौके पर गाजे बाजे से छप्पन भोग लेकर श्रृद्धालु मंदिर पहुंचें एवं इस मौके पर भजनों पर श्रृद्धालु जम कर नाचे। पुजारी जगदीश प्रसाद शर्मा ने आर्शीवाद दिया एवं बड़ी संख्या में मोहल्ले की महिला श्रृद्धालु भी मौजुद रही।

2- मेघवाल परिवार ने किया प्रेरणीय विवाह।

श्रीडूंगरगढ़ ONE। गांव ऊपनी के निवासी एवं सेवानिवृत उपप्राचार्य बालाराम मेघवाल द्वारा गत 10 एवं 11 फरवरी को अपनी पुत्री एवं पुत्र का विवाह किया गया। मेघवाल ने बताया कि उनकी पुत्री परमेश्वरी का विवाह गांव रतनगढ़ निवासी प्राचार्य नीतू वर्मा एवं अध्यापक अशोक कुमार के पुत्र प्रियांशु से हुआ है। उनके संबधियों ने केवल शुभ-शगुन के लिए पांच बर्तन लिए एवं पूर्णतया दहेज मुक्त विवाह किया। इसी प्रकार उनके पुत्र आनंद का विवाह दाउदसर निवासी अनिता से हुआ एवं उन्होने भी शुभ-शगुन के पांच बर्तन ही लिए है। इस विवाह की प्रेरणीच चर्चा समाज में हो रही है।

3- पुण्यतिथी पर की गौसेवा।

श्रीडूंगरगढ़ ONE। गांव दुलचासर के दिवंगत रूघलाल मूंधडा की पुण्यतिथी पर उनके परिजनों द्वारा पांच मण लापसी भंडारा किया गया। मूंधडा परिवार के पार्वती देवी, सुशील कुमार, शिवशंकर, संदीप कुमार के सहयोग से यह सेवा की गई एवं गौशाला प्रबंधन द्वारा आभार जताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़