WhatsApp Menu
1200 छात्रों के बीच अकेली लड़की, 3 लाख से शुरू किया सफर… आज 65 देशों में बिक रहे प्रोडक्ट  |  भजन सम्राट विकासनाथ जी के सान्निध्य में होगी विराट व भव्य धर्मयात्रा, सहयोग के लिए समाजसेवी आए आगे।  |  25 मार्च तक मिलेगी फीस में जबरदस्त छूट, टारगेट बैच में विशेषज्ञ टीम करवाएगी अध्ययन  |  महंगे मोबाइल की किश्त भरने की बात पर मचाया हंगामा, मौके पर पहुंची पुलिस ने आधा दर्जन युवकों को गिरफ्तार किया  |  रामनवमी पर 25 मार्च को निकलेगी भव्य विराट धर्मयात्रा, श्रीडूंगरगढ़ होगा भगवामय  | 

श्रीडूंगरगढ़ से पढ़े न्यूज एक्सप्रेस में कुछ खास खबरें एकसाथ:-

किसानों की उपज की समर्थन मूल्य पर खरीद में हो रही लगातार देरी ने एक बार फिर प्रशासन को सवालों के घेरे में ला खड़ा किया है। पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया ने इस देरी पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है।

महिया ने बताया कि अखिल भारतीय किसान सभा की जिला कमेटी ने कुछ दिन पहले जिला कलेक्टर से मिलकर जल्द खरीद शुरू करने की मांग की थी। उस समय प्रशासन ने 18 नवंबर से खरीद शुरू करने का आश्वासन दिया था। लेकिन, खेद है कि प्रशासन अपनी ही तय की हुई तारीख पर खरीद शुरू नहीं कर पाया है।

महिया ने इसे प्रशासनिक लापरवाही बताते हुए कहा कि 24 नवंबर, सोमवार से शुरू होने वाली खरीद भी समय पर शुरू नहीं हो पा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस देरी में स्थानीय जनप्रतिनिधि के निजी स्वार्थ और ठेकेदार के साथ तालमेल न होने का मामला सामने आ रहा है। उनका सवाल है कि यदि ठेकेदार उचित नहीं है, तो उसे बदलने की प्रक्रिया समय पर क्यों पूरी नहीं की गई?

महिया ने चिंता जताते हुए कहा कि खरीद में हुई देरी से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। सूत्रों के अनुसार, जिले भर में लगभग 5 लाख बोरी उपज किसानों ने मजबूरी में बाजार में बेची है। उनका कहना है कि इन कुछ दिनों में केवल श्रीडूंगरगढ़ में ही करोड़ों रुपयों का नुकसान हुआ है और पूरे जिले में यह आंकड़ा और भी अधिक है।

महिया ने कहा कि खरीद में देरी और किसानों द्वारा झेला गया नुकसान सरकार और प्रशासन की नाकामी का प्रतीक है, जिसका खामियाजा मेहनतकश किसानों को भुगतना पड़ रहा है।

बापेऊ मंडल के अध्यक्ष नरेंद्रसिंह भाटी मोरखाना को भाजपा में एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें स्वच्छ भारत मिशन के तहत बीकानेर देहात के सह संयोजक पद का दायित्व सौंपा गया है। देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया की अनुशंसा पर अभियान के संयोजक और सह संयोजक पदों पर नियुक्तियां की गई हैं।

नरेंद्रसिंह ने जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया सहित संगठन के सभी पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है और संगठन के प्रति अपनी निष्ठा जताते हुए पूरी जिम्मेदारी से कार्य करने की बात कही है।

खेलो इंडिया ASMITA सॉफ्ट टेनिस राज्यस्तरीय विमेंस लीग में बीकानेर की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। श्रीडूंगरगढ़ की प्रियंका लेघा ने सीनियर वर्ग में और सुमित्रा ने सब जूनियर वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीता है।

कोच कृष्णावतार सुथार ने बताया कि यह लीग हाल ही में रतनगढ़ (चूरू) में आयोजित हुई थी। इस लीग में बीकानेर से सीनियर, जूनियर और सब जूनियर कैटेगरी में कई खिलाड़ियों ने भाग लिया था। कोच मोहन पूनिया सहित सभी खिलाड़ियों ने पदक जीतने वाली युवतियों को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़